फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar: भाई की शादी में खूब थिरकीं सारा तेंदुलकर, लहंगे में तस्वीर साझा की; सानिया को क्या संदेश दिया?

Fri, 13 Mar 2026 04:09 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी के समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लहंगे में सजी सारा डांस करती नजर आईं। उन्होंने अपनी भाभी सानिया चंदोक के लिए भावुक संदेश भी लिखा और दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
1 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram @Saratendulkar
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में सारा पारंपरिक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और परिवार और दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं। शादी के समारोह में संगीत और मेहंदी के दौरान सारा का अंदाज खासा चर्चा में रहा। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन-सानिया और सारा - फोटो : Instagram @Saratendulkar
लहंगे में दिखा सारा का खास अंदाज
सारा तेंदुलकर ने शादी के कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक लहंगे में हिस्सा लिया। एक तस्वीर में वह स्टेज पर परिवार की अन्य महिलाओं के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सारा अपने भाई अर्जुन, भाभी सानिया चंदोक के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। शादी के इस जश्न में फूलों से सजा मंच और रंगीन सजावट समारोह की रौनक को और बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन

3 of 5
सचिन, सारा, अंजलि, सानिया और अर्जुन - फोटो : Instagram @Saratendulkar
इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक संदेश
सारा ने अपनी पोस्ट में अपने भाई और नई भाभी के लिए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा कि अब उनका बेबी ब्रदर सानिया का हो गया है और वह दोनों के लिए ढेर सारी खुशियों और आशीर्वाद की कामना करती हैं। सारा ने अपने संदेश में लिखा कि वह चाहती हैं कि ब्रह्मांड दोनों पर हमेशा कृपा बनाए रखे और उनकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। सारा ने एक खास तस्वीर भी साझा की, जिसमें सचिन अपने परिवार के लिए कुछ बोलते दिख रहे हैं और अंजलि भावुक नजर आ रही हैं।
 

4 of 5
भावुक अंजलि और सारा कुछ बोलती हुईं - फोटो : Instagram @Saratendulkar
भाभी सानिया के लिए सारा का खास संदेश
सानिया को संदेश देते हुए सारा ने कहा- आप वो बहन हैं जिसका मैं हमेशा से प्रतीक्षा कर रही थी और मेरे पास नहीं थी। आप मेरी भाभी से ज्यादा बहन हैं। जैसा की मेरी मां ने कहा, 'मैं आपका परिवार में स्वागत नहीं कर सकती, क्योंकि आप इस परिवार का पिछले काफी समय से हिस्सा हैं। आपको इस परिवार का हिस्सा बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि आप पहले से घुली मिली हुई हैं और सब आपसे बेहद प्यार करते हैं। आखिरी चीज जो मैं कहना चाहूंगी, वो ये है कि मेरा भाई मेरे लिए मेरा दिल...मेरा पूरा जहां है और अब मेरा दिल का वो हिस्सा सानिया का हो चुका है। कृपया आप उसका ध्यान रखना, उसकी देखभाल करना और मुझे विश्वास है कि वो भी आपके लिए ऐसा ही करेगा। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया और सारा - फोटो : Instagram @Saratendulkar
परिवार के लिए खास पल
तेंदुलकर परिवार के लिए यह मौका बेहद खास रहा। शादी के कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर जश्न मनाया। संगीत और अन्य रस्मों के दौरान सारा तेंदुलकर का डांस और उनका पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें