फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने बताया- विदेश में जीतने के लिए टीम इंडिया को अपनाना होगा ये पेंतरा

Mon, 18 Dec 2017 04:06 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 8वें द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाब रही। लगातार 8 द्विपक्षीय सीरीज जीतने में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
जीत के बाद टीम इंडिया के मौजूदा कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम को विदेशी दौरों में भी इसी तरह की निरंतरता बरकरार रखने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्णायक मैच में शिखर धवन ने नाबाद शतक जमाया जिससे भारत ने यह मैच आसानी से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन

3 of 5
Rohit Sharma
उन्होंने कहा कि अब टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। रोहित का मानना है कि यह युवा टीम आगे की कड़ी चुनौती के लिये तैयार है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमें यह निरंतरता बरकरार रखने की जरूरत है। हम अब विदेश दौरे पर जाएंगे और आने वाले अगले डेढ़ साल चुनौतीपूर्ण होंगे और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। युवा खिलाडियों ने टीम में काफी ऊर्जा भरी है और मुझे पूरा यकीन है कि आगामी चुनौतियों के तैयार होंगे।

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हार के बाद हमने मोहाली में बेहतरीन वापसी की। हमारी टीम की यही पहचान है कि जब हम पर दबाव बनाया जाता है तब हम शानदार वापसी करते हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में पहला मैच कठीन परीश्रम वाला रहा। दूसरे मैच में हमने पर्याप्त रन बनाये। कप्तान के रूप में खुद को स्थापित करने के हिसाब से वह मेरे लिये बहुत अच्छा मैच था। रोहित ने जीत का श्रेय टीम को दिया लेकिन श्रेयस अय्यर की काफी तारीफ की।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा
उन्होंने कहा कि जब भी हम मुश्किल परिस्थितियों में रहे तब हमने अच्छा खेल दिखाया। हम एक टीम के रूप में खेले और आखिर में यह मायने रखता है। श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह बेहतरीन थी। उसने बेपरवाह बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा हां मुझे यह मलाल है कि हमने पहले मैच में अच्छा नहीं खेल पाया लेकिन दूसरे और तीसरे मैच हमने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे और सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें