फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवा गेंदबाज ने कहा, मेरी और कुलदीप यादव की तुलना अश्विन और जडेजा से नहीं करें 

Mon, 18 Dec 2017 12:03 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जडेजा और अश्विन
टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि उनकी और कुलदीप यादव की तुलना रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा से नहीं करें। उन्होंने कहा कि इस जोड़ी ने पिछले कुछ सालों में खुद को साबित किया है, इसलिए उन दोनों से मेरी और कुलदीप की तुलना करना ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress
टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में आठ विकेट से जीत के बाद चहल ने कहा, 'अश्विन और जडेजा ने पिछले पांच-छह सालों में बहुत कुछ किया है। हमने केवल चार-पांच सीरीज खेली हैं। ऐसे में मेरी और कुलदीप की तुलना उनसे करना सही नहीं होगा।'
विज्ञापन

3 of 6
Yuzvendra Chahal
उन्होंने कहा, 'जब हम मैदान पर उतरते हैं तो हमारा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। यदि आप अभी से उनसे तुलना करना शुरू कर देंगे तो यह अच्छा नहीं होगा। हमने अपने अधिकतर मैच भारत में खेले हैं। एक सीरीज श्रीलंका में खेली है लेकिन वहां भी परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं। हम विदेशों में नहीं खेले हैं।'
 

4 of 6
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
गौरतलब है कि अश्विन और जडेजा टेस्ट मैचों के नियमित गेंदबाज हैं लेकिन चहल और कुलदीप के कारण वन-डे में उनको जगह नहीं मिल रही है। अब तक 17 वन-डे और 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चहल ने कहा कि टेस्ट मैच खेलना उनका सपना है लेकिन अभी वह इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
यजुवेंद्र चहल - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में खेलना हर किसी का सपना होता है। पिछले साल मैं रणजी ट्राफी के सात मैचों में खेला था। इससे पहले मैंने केवल एक या दो मैच खेले थे। जब मैं पिछले साल खेला था तो मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे मेरा विश्वास बढ़ा कि मैं उच्च स्तर पर खेल सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yuzvendra Chahal
27 साल के चहल ने कहा, 'मेरी आदत एक समय में एक सीरीज पर ध्यान देने की है। मैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरा अगला लक्ष्य टी20 सीरीज होगा।' आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से खेलने वाले चहल ने कहा कि टी-20 लीग का अनुभव उनके काफी काम आ रहा है। बता दें कि चहल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में भी 3 विकेट झटके थे। वहीं, तीसरे वन-डे में चहल ने 10 ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में सदीरा समरविक्रमा (42), एंजेलो मैथ्यूज (17) और श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा (6) को उलझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें