फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड 'के राहुल', हर तीसरे मैच में शतक लगाता है ये खिलाड़ी

Tue, 30 Aug 2016 08:41 AM IST
नवीन चौहान/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका में खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान केएल राहुल ने शतक जड़कर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty


राहुल ने फ्लोरिडा में शतक पूरा करते ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में छक्के के साथ शतक पूरा करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। ऐसा कारनाम क्रिकेट के बड़े से बड़ा दिग्गज भी नहीं कर सका है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
सबसे खास बात यह है कि ये तीनों शतक राहुल ने साल 2016 में जड़े हैं। राहुल ने सबसे पहले जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए वन-डे में छक्के के साथ शतक पूरा किया। इसके बाद राहुल वेस्टइंडीज में खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में 158 रन बनाए। उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया था।

 

4 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
एक और खास बत यह है कि राहुल ने यह कारनामा सबसे कम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर बनाया है। राहुल ने फ्लोरिडा में खेले गए टी-20 तक 8 टेस्ट, 3 वन-डे और 4 टी-20 मैच खेले हैं। 



 
विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
15 अंतरराष्ट्रीय मैच में केएल राहुल 5 शतक लगा चुके हैं। वह औसतन हर तीसरे मैच में एक शतक लगाते हैं।  




 
विज्ञापन

6 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
इसके साथ ही केएल राहुल का नाम ऐसे चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वन-डे और टी-20) में शतक लगाया है। भारत के लिए  इससे पहले सुरेश रैना और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
के एल राहुल ने 46 गेंदों में शतक लगाया। यह टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक था, लेकिन राहुल किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। इससे पहले भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था जो उन्होंने 52 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में जयपुर में खेले गए वन-डे में लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें