भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही चयनकर्ताओं की नई टीम का गठन कर दिया गया है। नई चयन समिति की चौंकाने वाली बात यह है कि इसके मुखिया के पास सिर्फ 6 टेस्ट खेलने का अनुभव है तो समिति के अन्य सदस्यों के पास भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच (कुल 13 टेस्ट और 31 वनडे) खेलने का अनुभव नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करने वाली नई चयन समिति के पास महज 13 टेस्ट खेलने का अनुभव है। कहीं यह अनुभवहीनता टीम पर भारी न पड़ जाए।
समिति के चीफ एमएसके प्रसाद और अन्य सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर।
विज्ञापन
2 of 6
एमएसके प्रसाद
- फोटो : getty
सबसे पहले बात, भारत के नव नियुक्त मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जिनके लिए न्यूजीलैंड की टीम बहुत भाग्यशाली रही है। प्रसाद ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही मोहाली में टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने करियर का पहला वनडे भी मोहाली में ही खेला था। संयोगवश करियर का आखिरी वनडे मैच भी न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1999 में दिल्ली में खेला था। और अब जब उन्हें बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है उस वक्त भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर सिर्फ 2 साल रहा। 2000 के बाद वह फिर कभी टीम इंडिया में नहीं लौट पाए।
विज्ञापन
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
3 of 6
एमएसके प्रसाद
- फोटो : getty
आंध्र प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रसाद का करियर उपलब्धियों भरा नहीं रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 6 टेस्ट और 17 वनडे मैच खेले। टेस्ट में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके वहीं, वनडे में उनके नाम केवल एक अर्धशतक है। प्रसाद के नाम कुल 237 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 96 मैच खेलकर 27.73 की औसत से 4021 रन बनाए। साथ ही 239 कैच और 27 स्टंप के साथ विकेट के पीछे कुल 266 शिकार किए।
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
4 of 6
गगन खोडा
- फोटो : getty
पूर्व प्रारंभिक बल्लेबाज गगन खोडा को मध्य क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में चयन समिति में बरकरार रखा गया है। गगन खोडा ने भारत के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है। राजस्थान के इस क्रिकेटर ने केवल दो एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कीनिया के खिलाफ उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
5 of 6
देवांग गांधी
- फोटो : getty
प्रारंभिक बल्लेबाज देवांग गांधी चयनकर्ताओं में ऐसे सदस्य हैं जिनके नाम टेस्ट मैच में एक अर्धशतक दर्ज है। देवांग गांधी ने भारत के लिए 4 टेस्ट खेले और 34 की औसत से 204 रन बनाए। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 3 वनडे भी खेले हैं। सबसे खास बात यह है कि देवांग गांधी और एमएसके प्रसाद का टेस्ट डेब्यू एक साथ मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था।
क्या है नए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का न्यूजीलैंड कनेक्शन...
6 of 6
शरनदीप सिंह
- फोटो : getty
जतिन परांजपे और सरनदीप सिंह चयन पैनल के नये सदस्य होंगे। पूर्व स्पिनर सरनदीप सिंह भारत के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं। तीन टेस्ट में उन्हें 10 विकेट हासिल हुए थे, वहीं 5 वनडे में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। जबकि जतिन परांजपे चयन समिति के नए सदस्य हैं उनके पास भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है। वह भारत के लिए सिर्फ 4 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह टोरंटो में आयोजित सहारा कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे।