फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में धोनी के 'चक्रव्यूह' ने किया तमीम का काम तमाम

Fri, 16 Jun 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Zimbio
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश को आसानी से मात देकर अंतिम चार में जगह बना ली है। फाइनल के महामुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया, मगर पहले बल्लेबाजी कर रही बांग्लादेश की पारी के दौरान एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश 300 के पार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

मैदान में धोनी ने के 'चक्रव्यूह' ने किया तमीम का काम तमाम

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : self
बांग्लादेश का स्कोर एक समय पर 2 विकेट पर 154 रन था और टीम की रन रेट 6 के करीब थी। इस मुश्किल में भारत को सख्त दरकार थी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान कोहली से कहा कि गेंद केदार जाधव को थमाई जाए। कोहली ने 28वां ओवर जाधव का थमाया और धोनी की रणनीति काम आई। जाधव ने तमीम इकबाल का काम तमाम कर दिया।
विज्ञापन

मैदान में धोनी ने के 'चक्रव्यूह' ने किया तमीम का काम तमाम

3 of 5
विराट कोहली और केदार जाधव - फोटो : ICC
दरअसल, बांग्लादेशी टीम ने आर अश्विन के लिए खूब तैयारी और उन्हें हावी नहीं होने दिया। बांग्लादेश ने अश्विन पर जमर अटैक किया, मगर जाधव उनके लिए अबूझ पहेली बन गए। अपनी रणनीति के सफलता की खुशी भीभी धोनी ने शानदार तरीके से मनाई। धोनी के 'चक्रव्यूह' में इकबाल फंस गए और धोनी स्टंप्स के पीछे से अपना 'चक्र' चला दिया।

मैदान में धोनी ने के 'चक्रव्यूह' ने किया तमीम का काम तमाम

4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसकी टक्कर चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से होगी। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चौथी बार जगह बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (2000, 2002, 2013, 2017) में जगह बनाई है। भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए 265 का टारगेट मिला, जिसे टीम इंडिया ने 59 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में धोनी ने के 'चक्रव्यूह' ने किया तमीम का काम तमाम

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
देखिए धोनी का हेलीकॉप्टर सेलीब्रेशन 🎥🇮🇳 @JadhavKedar, @Jaspritbumrah93 and @BhuviOfficial each took a pair of wickets as @BCCI restricted the Tigers to 264 #BANvIND #CT17 pic.twitter.com/TZKVPhqf55 — ICC (@ICC) June 15, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें