फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: गुजरात की जगह टॉप-2 में तय, अब SRH-RCB के बीच आर-पार की लड़ाई; चौथे स्थान के लिए किन टीमों में जंग?

Fri, 22 May 2026 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात टाइटंस ने सीएसके पर 89 रन की बड़ी जीत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब क्वालिफायर-1 के लिए दूसरी जगह सनराइजर्स और आरसीबी के बीच तय होगी। वहीं चौथे प्लेऑफ स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है। कई टीमों की किस्मत अब नेट रन रेट और बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
1 of 9
आरसीबी बनाम सनराइजर्स - फोटो : IANS
आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम दौर में है। 31 मई को फाइनल होना है, लेकिन अब तक प्लेऑफ की चौथी टीम तय नहीं हो पाई है। वहीं, शीर्ष दो को लेकर भी कड़ी टक्कर है। गुजरात टाइंटस ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन दूसरी टीम को लेकर जंग सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में है। ये दोनों टीमें आपस में टकराएंगी। आरसीबी अगर जीती तो अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में जाएगी। वहीं, सनराइजर्स को न सिर्फ जीत दर्ज करनी है, बल्कि नेट रन रेट में भी आरसीबी को पीछे छोड़ना होगा, जो कि आसान नहीं रहने वाला है।

पहले मौजूदा अंक तालिका देख लीजिए
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 9 4 0 18 +1.065
गुजरात टाइटंस 14 9 5 0 18 +0.695
सनराइजर्स हैदराबाद 13 8 5 0 16 +0.350
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
चेन्नई सुपर किंग्स 14 6 8 0 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
मुंबई इंडियंस 13 4 9 0 8 -0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स 13 4 9 0 8 -0.702
विज्ञापन

2 of 9
गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
शीर्ष-दो में पहुंचने की लड़ाई, कौन जीतेगा बाजी?
गुजरात ने आईपीएल के इतिहास में पांच सीजन में तीसरी बार टॉप-2 फिनिश सुनिश्चित की है, जो कि एक शानदार रिकॉर्ड है। वहीं, शीर्ष-दो की दूसरी टीम का फैसला आज होगा। शाम साढ़े सात बजे सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें हैदराबाद में टकराएंगी। आरसीबी के फिलहाल 13 मैचों में 18 अंक हैं और वह शीर्ष पर है, जबकि सनराइजर्स के 13 मैचों में 16 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। आरसीबी का नेट रन रेट +1.065 है, जो कि शानदार है। वहीं, सनराइजर्स का नेट रन रेट +0.350 है। उसे सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 9
सनराइजर्स की टीम - फोटो : IANS/ANI
सनराइजर्स को टॉप-2 में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
हम आपको बताता हैं कि सनराइजर्स को कितने रनों से या फिर कितने ओवर में जीत हासिल करनी होगी, ताकि वे आरसीबी को नेट रन रेट में पीछे छोड़ सकें। यहां नेट रन रेट का मूल्यांकन 200 रन के पहली पारी के स्कोर के आधार पर किया गया है। आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-2 में पहुंचने के लिए क्या करना होगा...

 
  • इसका जवाब है कि अगर एसआरएच की टीम पहले बल्लेबाजी करती है और 200 रन बनाती है तो उसे कम से कम 87 रन से जीत दर्ज करनी होगी।
  • अगर टीम बाद में बल्लेबाजी करती है तो उसे लक्ष्य का पीछा 11 ओवर या उससे पहले पूरा करना होगा।
  • अगर स्कोर बराबर होने के बाद छक्का लगाकर मैच खत्म किया जाता है, तो सनराइजर्स 11.3 ओवर तक भी लक्ष्य हासिल कर सकती है। आईपीएल में ऐसा पहले हो चुका है।
  • अगर इन आंकड़ों से एसआरएच की टीम जीत दर्ज नहीं करती है तो उसकी जीत के बावजूद, आरसीबी और गुजरात ही शीर्ष-2 में बने रहेंगे। 

4 of 9
सनराइजर्स vs आरसीबी - फोटो : IANS/ANI
क्वालिफायर-1 में खेलने को मिलेगा
एसआरएच या आरसीबी, जो भी टीम शीर्ष-2 में जगह बनाने में कामयाब रहेगी, वह 26 मई को धर्मशाला में होने वाले क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। इसी वजह से टीमें शीर्ष-दो में जगह बनाना चाहती हैं। वहीं, प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी और चौथी टीम एलिमिनेटर में भिड़ेगी। क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम फिर क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से भिड़ती है। इसमें जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है। चौथे प्लेऑफ स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर है।

आइए अब जानते हैं कि आरआर, पंजाब और केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा...
विज्ञापन

5 of 9
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (24 मई, मुंबई)
 
  • अगर राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो उसकी प्लेऑफ जगह पक्की हो जाएगी।
  • अगर राजस्थान रॉयल्स की हार जाती है, तो वह तभी क्वालिफाई कर पाएगी जब लखनऊ सुपर जाएंट्स पंजाब किंग्स को हरा दे और दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे।
  • इस स्थिति में राजस्थान की टीम 14 अंक लेकर भी क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि पंजाब और कोलकाता के 13-13 अंक ही रह जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 9
पंजाब किंग्स - फोटो : IANS
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (23 मई, लखनऊ)
पंजाब किंग्स को अगर बिना किसी पचड़े के क्वालिफाई करना है तो उसे नीचे दिए गए तीनों नतीजे अपने पक्ष में चाहिए होंगे।

 
  • पंजाब लखनऊ की टीम को हरा दे। 
  • वहीं, मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स को हरा दे।
  • साथ ही दिल्ली कैपिटल्स केकेआर को हरा दे।
विज्ञापन

7 of 9
कोलकाता नाइट राइडर्स
वहीं, केकेआर की टीम बिना किसी नेट रन रेट के उलझन में फंसे कैसे क्वालिफाई कर सकती है? आइए जानते हैं...

कोलकाता नाइट राइडर्स को चाहिए कि-
 
  • लखनऊ की टीम पंजाब को हरा दे।
  • मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स को हरा दे।
  • वहीं, केकेआर दिल्ली के खिलाफ अपना मुकाबला जीत ले।

8 of 9
केकेआर बनाम पंजाब - फोटो : IPL
अगर पंजाब और कोलकाता दोनों जीत जाएं तो?
अगर पंजाब और कोलकाता दोनों अपने मैच जीतते हैं और राजस्थान 14 अंकों पर खत्म करती है, तो नेट रन रेट अहम होगा। फिलहाल पंजाब का नेट रन रेट +0.227 है। वहीं, केकेआर का नेट रन रेट +0.011 है।मान लीजिए अगर पंजाब लखनऊ को 10 रन से हराती है, तो उसका नेट रन रेट बढ़कर +0.246 हो जाएगा। ऐसी स्थिति में कोलकाता को पंजाब से आगे निकलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 61 रन से हराना होगा (पहली पारी में 200 रन बेस है) या फिर लक्ष्य का पीछा 13.5 ओवर में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति क्या है?
दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी एक संभावना मौजूद है। अगर राजस्थान टीम हार जाए तो दिल्ली की टीम राजस्थान की बराबरी कर सकती है। इसके लिए दिल्ली को केकेआर को बड़े अंतर से हराना होगा और यह भी मनाना होगा कि राजस्थान के साथ साथ पंजाब भी अपना मुकाबला हार जाए। ऐसे में पंजाब और केकेआर 13-13 अंक पर ही रह जाएगी। 

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स का खराब नेट रन रेट (-0.871) उसकी सबसे बड़ी समस्या है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान को 100 रन से हराती है, तो राजस्थान का नेट रन रेट गिरकर -0.308 हो जाएगा। ऐसी स्थिति में दिल्ली को राजस्थान से आगे निकलने के लिए कोलकाता को कम से कम 129 रन से हराना होगा, जो कि बेहद-बेहद मुश्किल दिखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें