फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: टीम का खराब प्रदर्शन, निशाने पर ये चार कप्तान! क्या इस सीजन के बाद गिरेगी गाज, छिन जाएगी जिम्मेदारी?

Tue, 21 Apr 2026 08:33 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 इन चार कप्तानों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। हार्दिक पांड्या-रहाणे, समेत अन्य खिलाड़ियों के सामने अपनी कप्तानी बचाने की चुनौती है। आने वाले मैच उनके करियर की दिशा तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2026 - फोटो : BCCI
आईपीएल 2026 में कई टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और इसका सीधा असर कप्तानों पर पड़ता दिख रहा है। हार्दिक पांड्या से लेकर ऋषभ पंत तक, चार ऐसे कप्तान हैं जिनकी कुर्सी आईपीएल 2027 से पहले छिन सकती है। इन सभी कप्तानों के सामने एक ही चुनौती है, अच्छा परिणाम देना, जो कि अभी तक उनकी टीम नहीं दे पाई है। फटाफट क्रिकेट की दुनिया में प्रदर्शन ही सब कुछ तय करता है और टीम के लचर प्रदर्शन का असर इनकी कप्तानी पर पड़ सकता है। अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या इन खिलाड़ियों पर गाज गिरेगी या फिर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहेंगे।

चार कप्तान जिन पर गिर सकती है गाज
खिलाड़ी (टीम) मैच जीते हारे
अजिंक्य रहाणे (KKR) 21 5 16
हार्दिक पांड्या (MI) 34 15 19
ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) 25 10 15
ऋषभ पंत (LSG) 20 8 12
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 2024 में टीम में लौटे थे, लेकिन अब तक फैंस का भरोसा पूरी तरह जीत नहीं पाए हैं। घरेलू मैचों में उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा और उनका प्रदर्शन भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम को खिताब की दौड़ में आगे ले जाने में नाकाम रहने के कारण मैनेजमेंट आईपीएल 2027 से पहले नया चेहरा तलाश सकती है। सूर्यकुमार यादव खुद खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें कप्तानी सौंपना खतरे से खाली नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL
अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम वैसी सफलता दोहरा नहीं पाई। 2025 और 2026 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है, जिससे रहाणे की रणनीति और आक्रामकता पर सवाल उठ रहे हैं। रिंकू सिंह को संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। या फिर हो सकता है कि आईपीएल 2027 से पहले ऑक्शन में केकेआर का ध्यान एक अच्छे कप्तान को खरीदने पर हो।

4 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IANS
ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी के बाद कप्तानी संभालना आसान नहीं था। ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ अच्छे प्रदर्शन जरूर किए हैं, लेकिन टीम के लगातार खराब नतीजों ने उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़े स्कोर का पीछा करने में नाकामी और मिडिल ऑर्डर की कमजोरी का दबाव सीधे कप्तान पर आ रहा है। ऐसे में उनकी कुर्सी भी खतरे में है।
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जाएंट्स)
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल के जाने के बाद ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये देकर चुना था और कप्तान बनाया था। उनसे उम्मीद थी कि वह टीम को नई दिशा देंगे, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन और टीम का निचले पायदान पर रहना उनके लिए चिंता का विषय है। टीम पिछले दो सीजन से अंक तालिका में नीचे रह रही है। टीम की गेंदबाजी अच्छी हो रही है, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप है। हर मैच में प्लेइंग कॉम्बिनेशन और बैटिंग पोजिशन बदला जा रहा है। ऐसे में पंत की कप्तानी मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
इन सभी कप्तानों की एक ही समस्या
इन चारों कप्तानों में एक बात समान है, परिणाम की कमी। चाहे वह खराब रन चेज हो, अस्थिर बल्लेबाजी हो या रणनीतिक गलतियां, टीमें उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। आईपीएल जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में यह स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती। भले ही इन्हें टीम से न निकाला जाए, लेकिन कप्तानी से हटाया जा सकता है। अगर बदलाव होता है, तो केकेआर को छोड़कर बाकियों में विकल्प पहले से तैयार हैं। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव, रहाणे की जगह रिंकू सिंह, गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन, पंत की जगह निकोलस पूरन या मिचेल मार्श को कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत - फोटो : IPL
रिटेंशन तय करेगा भविष्य
आईपीएल 2027 से पहले होने वाला रिटेंशन ही इन कप्तानों का भविष्य तय करेगा। टीमों को फैसला लेना होगा कि क्या मौजूदा कप्तान पर भरोसा रखें या नई शुरुआत करें। इतिहास गवाह है कि आईपीएल में ट्रॉफी नहीं आने पर फ्रेंचाइजी ज्यादा इंतजार नहीं करतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें