फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पल बिता रही हैं ग्रेस हेडन; कॉन्सर्ट का उठाया लुत्फ, एफिल टावर के सामने किस भी किया

Thu, 18 Jun 2026 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर और टीवी प्रेजेंटर ग्रेस हेडन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रही हैं। 16 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाली ग्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह कॉन्सर्ट का आनंद लेती, पेरिस घूमती और एफिल टावर के सामने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पल बिताती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट्स सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी और टीवी प्रेजेंटर ग्रेस हेडन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्रेस इन दिनों फ्रांस में हैं और अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
जन्मदिन के जश्न के बाद पेरिस में रोमांटिक अंदाज
16 जून को ग्रेस हेडन ने अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के अगले ही दिन उन्होंने पेरिस से कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में एफिल टावर के खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने पोज देती दिखाई दीं।


विज्ञापन

3 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
उन्होंने पेरिस की कई तस्वीरें साझा की हैं और पोस्ट के साथ ग्रेस ने लिखा, 'पेरिस में जन्मदिन की सुबह हुई।' वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कैप्शन दिया, 'फ्रांस में सपनों जैसी जिंदगी जी रही हूं।'

4 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
एफिल टावर के सामने रोमांटिक वीडियो
ग्रेस की सबसे चर्चित पोस्ट वह वीडियो रही, जिसमें वह रात के समय एफिल टावर के सामने अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ रोमांटिक पल बिताती नजर आईं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई देते हैं।


विज्ञापन

5 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
इस पोस्ट के कैप्शन में ग्रेस ने फ्रेंच भाषा का मशहूर प्रेम वाक्यांश 'Je t’aime' इस्तेमाल किया, जिसका अर्थ है 'मैं तुमसे प्यार करती हूं'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।


विज्ञापन

6 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
कॉन्सर्ट में भी दिखी शानदार केमिस्ट्री
पेरिस यात्रा के दौरान ग्रेस और विल्सन ने एक बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट का भी लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में दोनों हजारों दर्शकों के बीच संगीत और आतिशबाजी का आनंद लेते नजर आए। पोस्ट के साथ ग्रेस ने लिखा, 'अब तक की सबसे शानदार रात।'
विज्ञापन

7 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
2024 से चर्चा में है रिश्ता
ग्रेस हेडन और विल्सन स्टैथम का नाम 2024 से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। विल्सन ऑस्ट्रेलिया के एक प्रतिष्ठित एग्रीकल्चर और कॉटन बिजनेस परिवार से जुड़े हैं।


8 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
वह खुद एग्रीबिजनेस और निवेश का काम करते हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों यूरोप की कई यात्राओं और सार्वजनिक मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड - फोटो : Instagram
ग्रेस की ताजा पोस्ट्स से साफ है कि वह अपने जन्मदिन के बाद पेरिस में यादगार समय बिता रही हैं और अपने प्रशंसकों को लगातार इस खास यात्रा की झलक भी दिखा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें