भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खराब फॉर्म के कारण सूर्यकुमार यादव का कप्तानी और टीम दोनों से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन बताए जा रहे हैं। हालांकि चयनकर्ता सैमसन और ईशान किशन की निरंतरता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। वहीं, गंभीर और श्रेयस अय्यर के बीच 2024 के आईपीएल सीजन के दौरान हुए मतभेद भी कप्तानी की दौड़ को प्रभावित कर सकते हैं।
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल को दी जा सकती है। हालांकि, नए कप्तान को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के बीच सहमति नहीं बन रही है। गंभीर किसी और को टी20 कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि चयनकर्ता उसके लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं
सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 तक इंतजार किया, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई खास सुधार नहीं दिखा। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर किया जा सकता है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना तय है। चयनकर्ताओं ने आईपीएल खत्म होने तक इंतजार किया, लेकिन वह सिर्फ रन नहीं बना रहे थे बल्कि पूरी तरह लय से बाहर दिख रहे थे। ऐसे में कठिन फैसला लेना जरूरी हो गया था।'
अय्यर और तिलक सबसे बड़े दावेदार
सूर्यकुमार के बाहर होने की स्थिति में आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। तिलक को हाल ही में श्रीलंका में होने वाली भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसे उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। चयन समिति का एक वर्ग मानता है कि तिलक की उम्र और लंबी अवधि की संभावनाओं को देखते हुए वह भविष्य के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
4 of 6
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
गंभीर और अय्यर के रिश्तों पर भी नजर
हालांकि कप्तानी का फैसला केवल प्रदर्शन के आधार पर नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर के मन में श्रेयस अय्यर को लेकर कुछ संशय हैं। दोनों ने 2024 में आईपीएल में एक साथ काम किया था, जब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर और अय्यर टीम के कप्तान थे। उस दौरान अय्यर ने सार्वजनिक रूप से खुद को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। माना जाता है कि यह बयान गंभीर की नजरों से नहीं बचा और आज भी उसकी चर्चा क्रिकेट गलियारों में होती है।
विज्ञापन
5 of 6
सैमसन और गंभीर
- फोटो : BCCI
गंभीर की पहली पसंद हैं संजू सैमसन
सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और नेतृत्व क्षमता भी दिखाई थी। वह घरेलू टूर्नामेंट्स में कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा काफी समय तक राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान रहे। ऐसे में उनके नेतृत्व कौशल पर किसी को शक नहीं है। हालांकि चयनकर्ता इस मामले में पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं।
चयनकर्ताओं और कोच की सोच में अंतर
फिलहाल कप्तानी को लेकर चयन समिति और टीम प्रबंधन के बीच विचार-विमर्श जारी है। जहां चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए तिलक वर्मा या अनुभव के आधार पर श्रेयस अय्यर पर विचार कर रहे हैं, वहीं गौतम गंभीर की पसंद संजू सैमसन बताए जा रहे हैं।ऐसे में आने वाले दिनों में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है, जो टीम के भविष्य की दिशा भी तय करेगा।