फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्या संजू को अभिषेक-तिलक की जगह खिलाऊं?': कप्तान सूर्यकुमार को अपना यह बयान पड़ा भारी, आठ दिन में बदली तस्वीर

Mon, 02 Mar 2026 10:28 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टी20 विश्वकप 2026 में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की तूफानी पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। आठ दिन पहले प्लेइंग इलेवन पर सवालों में घिरे सैमसन ने अपने प्रदर्शन से तस्वीर बदल दी। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खास अंदाज में उन्हें सम्मान दिया।
विज्ञापन
1 of 7
सूर्यकुमार का संजू को सलाम - फोटो : PTI/IANS
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की रही। सैमसन मैच में टीम इंडिया के लिए नायक बनकर उभरे। 
विज्ञापन

2 of 7
भारत की जीत के पल - फोटो : PTI/IANS
सूर्यकुमार हुए नतमस्तक
भारतीय टीम को मैच जिताने के बाद संजू सैमसन जब पवेलियन की तरफ लौटे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके सामने नतमस्तक होना पड़ा। सूर्यकुमार ने टोपी उतारकर और झुककर संजू को सलाम किया। मैच से आठ दिन पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस में संजू सैमसन को लेकर सूर्यकुमार का ऐसा बर्ताव नहीं था, लेकिन आठ दिन में ही संजू ने कप्तान को अपने सामने नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। आइए पूरी कहानी समझते हैं...
विज्ञापन

3 of 7
ईशान, सैमसन और अभिषेक - फोटो : ANI
ईशान-अभिषेक से कराई ओपनिंग
विश्व कप की शुरुआत से भारत बतौर ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ खेल रही थी। अभिषेक शर्मा ग्रुप स्टेज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। उनकी बीमारी की वजह से नामीबिया के खिलाफ संजू को मौका मिला था। उन्होंने आठ गेंद पर 22 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में फिर से संजू को ड्रॉप कर अभिषेक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और अभिषेक पाकिस्तान वाले मैच में शून्य पर आउट हुए। 

4 of 7
गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
द. अफ्रीका मैच से पहले SKY का बयान
भारतीय टीम का सुपर-8 का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को था। मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से पत्रकारों ने सवाल किया कि कई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे, तो क्या संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है? इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए कहा था कि क्या आप चाहते हैं कि मैं संजू को अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह खिलाऊं? संजू को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला। इस मैच में अभिषेक, तिलक और रिंकू का बल्ला नहीं चला और टीम इंडिया हार गई। टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
संजू सैमसन - फोटो : PTI
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में संजू की वापसी
भारत का 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा सुपर-8 मैच था, जिसमें जीत जरूरी थी। टीम में बदलाव की चर्चा थी। रिंकू सिंह अपने बीमार पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उनकी जगह सैमसन को टीम में लाया गया और ओपनिंग कराई गई। सैमसन ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। यह पारी छोटी लेकिन प्रभावी थी और भारतीय टीम इसी शुरुआत के दम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर जीत हासिल कर पाई। इसके बाद संजू का प्लेइंग इलेवन में रहना तय हो गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत की जीत के पल - फोटो : PTI/IANS
करो या मरो मैच में संजू ही काम आए
एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में भारत के पास जीत एकमात्र विकल्प थी, नहीं तो विश्व कप से बाहर होना पड़ता। वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक कर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए, लेकिन जो पारी की शुरुआत से ही क्रीज पर खड़ा था और तूफानी अंदाज में रन बना रहा था, वह थे संजू सैमसन। सैमसन ने 50 गेंद पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 पर पहुंचाकर पांच विकेट से जीत दिला दी। संजू ने बैक टू बैक छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत और सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। सैमसन अगर क्रीज पर नहीं रुके होते, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजू और सूर्यकुमार - फोटो : Twitter
सूर्यकुमार ने सैमसन को किया सलाम
यही वजह रही कि जब टीम को जीत दिलाकर संजू पवेलियन की तरफ लौटे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टोपी हटाकर और सर झुकाकर हंसते हुए उनका अभिवादन किया। महज आठ दिन के अंदर सैमसन ने अपने प्रदर्शन के दम पर कप्तान को अपने सम्मान में झुकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें