भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्वकप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद सूर्यकुमार का सैमसन को सलाम और गौतम गंभीर की झप्पी ने भावुक माहौल बना दिया। अब भारत 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
टी20 विश्वकप 2026 में भारत की यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जज्बातों की कहानी बन गई। वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत के बाद मैदान पर जो दृश्य दिखे, उन्होंने करोड़ों दिलों को छू लिया। कहीं सम्मान में झुका सिर था, तो कहीं कोच की जादू की झप्पी। इस ऐतिहासिक पल के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया और एक बार फिर साबित किया कि जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, रिश्तों और विश्वास में भी दर्ज होती है।
इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बाद भारत चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम बना। अब पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जबकि चार मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। आइए जीत के पल को तस्वीरों में देखते हैं...
विज्ञापन
2 of 8
भारत की जीत के पल
- फोटो : PTI/IANS
जीत के बाद का यह दृश्य भावुक कर देने वाला था। संजू सैमसन को गले लगाते गौतम गंभीर ने सभी फैंस का दिल जीता। यह जादू की झप्पी सिर्फ एक बधाई नहीं, बल्कि भरोसे और मेहनत की मुहर थी। पास खड़े साथी खिलाड़ियों के चेहरों की मुस्कान बता रही थी कि यह जीत टीम की एकजुटता का परिणाम है।
विज्ञापन
3 of 8
भारत की जीत के पल
- फोटो : PTI/IANS
दूसरी तस्वीर में सूर्यकुमार यादव ने टोपी उतारकर और झुककर संजू सैमसन को सलाम किया। यह सम्मान उस साहसिक पारी के लिए था जिसने भारत को मुश्किल घड़ी से निकाला। सैमसन की नम आंखें इस पल को यादगार बना गईं।
4 of 8
सैमसन का जश्न
- फोटो : IANS
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। संजू ने भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और फिर अगली गेंद को सीमा रेखा के पार भेजते हुए चौका बटोर लिया। इन दो शॉट्स ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
भारत की जीत के पल
- फोटो : PTI/IANS
जैसे ही जीत पक्की हुई, सैमसन का सेलिब्रेशन देखने लायक था। वह मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए, हेल्मेट उतारा और आसमान की ओर देखा और ऊपर वाले का आभार जताया। मानो यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और विश्वास का परिणाम हो।
विज्ञापन
6 of 8
भारत की जीत के पल
- फोटो : PTI/IANS
मैच के बाद सैमसन ने अपने इस जश्न को बहुत निजी बताया और कहा कि यह पल उनके लिए किसी शतक से भी बड़ा था। उन्होंने पार्थिव पटेल से बातचीत में कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल हैं। वह भगवान में बहुत भरोसा रखते हैं और इसे बहुत निजी रखना चाहते है। यह उनके लिए बहुत खास पल है।
विज्ञापन
7 of 8
भारत की जीत के पल
- फोटो : PTI/IANS
भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद संजू राजस्थान रॉयल्स के साथी शिमरोन हेटमायर के कंधे पर हाथ रखकर चलते दिखे। संजू अब आरआर के लिए नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। हेटमायर अभी भी आरआर में हैं।