फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने किया खुलासा- उनकी नजर में धोनी थे ऐसे कप्तान

Tue, 17 Oct 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी उनकी नजर में बेहतर कप्तान थे। आइये जानते हैं गांगुली ने धोनी के बारे में क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 6
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की है और तारीफ करते हुए उन्होंने धोनी को सबसे 'उल्लेखनीय' कप्तान बताया है। उन्होंने धोनी के बारे में कहा कि उनके पास बेहतरीन लीडरशिप स्किल थी। उनकी कैप्टनशिप के दौरान टीम इंडिया का योगदान काबिले तारीफ रहा। धोनी के दौर में टीम इंडिया को 2011 का वर्ल्ड कप हासिल करने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली
गांगुली ने धोनी के साथ-साथ टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा विराट भी एक सफल कप्तान हैं। मालूम हो कि इससे पहले गांगुली ने विराट की तारीफ करते हुए कहा था कि कोहली हैं धोनी की शानदार फॉर्म की वजह। उन्होंने कहा था कि धोनी के शानदार परफॉर्मेंस के पीछे विराट कोहली की कप्तानी है।

4 of 6
सौरभ गांगुली
इंडिया ब्लूम को दिए गए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कुछ रोचक जानकारी दी और भविष्य में टीम इंडिया की संभावनाओं के बारे में भी खुलासा किया। जब उनसे मेन इन ब्लू के कोच के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता, हालांकि यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। देखो, केवल एक व्यक्ति को कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं अलग-अलग भूमिकाओं में रहता हूं। इसलिए यह अवसरों पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन

5 of 6
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा मेरे और धोनी के पास अच्छी टीमें थी जिससे सीरीज के लिए चीजें आसान हो गईं और विराट के पास भी अच्छी टीम है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने 2000-2006 तक कप्तान का पदभार संभाला। जबकि धोनी 2008-15 तक कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sourav Ganguly, virat kohli
गांगुली ने कहा, धोनी ने लगभग सात साल और मैंने लगभग छह साल कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। आगे उन्होंने कहा धोनी और विराट अच्छे खिलाड़ी हैं और अंत में दोनों अच्छे कप्तान बन गए। धोनी एक उल्लेखनीय कप्तान हैं। धोनी और मेरे दौर में टीम भी अच्छी थी, विराट कोहली के पास भी अच्छी टीम है और वो अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें