फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट जैसे हैं, वैसे ही रहें'

Wed, 19 Dec 2018 11:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और प्रवीण कुमार ने अपने मैदानी व्यवहार के कारण ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की आलोचना झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि वह जैसे हैं, उन्हें वैसा ही रहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली
एलन बॉर्डर, माइक हसी, मिचेल जॉनसन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कोहली के मैदानी व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। जहीर ने कहा, 'मैं कोहली से यही कहूंगा कि जो उन्हें सबसे अच्छा लगता है, वह उस पर कायम रहें। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली
उन्होंने आगे कहा, आपको जिसमें सफलता मिलती है, उस पर कायम रहें। आपको सफलता के अपने फॉर्मूले से नहीं हटना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि बाकी क्या कह रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हमेशा इस तरह से कड़ी होती है।' 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली
वहीं प्रवीण ने कहा, 'कोहली अंडर-16, अंडर-19 और रणजी ट्रॉफी स्तर से ही आक्रामकता के साथ खेलते रहे हैं। अगर वह भारत की तरफ से खेलते हुए वही आक्रामकता दिखा रहे हैं तो यह क्या मुद्दा है। मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेली है। मैं कह सकता हूं कि वह आक्रामकता के बिना अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल सकते।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें