फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के लिए मुकेश अंबानी ने भेजा अपना प्राइवेट जेट!

Fri, 07 Oct 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज के अलावा भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा मशहूर हैं। आईपीएल में अपनी चमक बिखरने वाले ब्रावो 7 अक्टूबर को 33 साल के हो गए हैं। ब्रावो क्रिकेट फील्ड में सबसे मनोरंजक क्रिकेटर माने जाते हैं। बैट, बॉल और फील्डिंग के साथ-साथ मैदान पर जमकर जश्न मनाने वाले ‘डीजे ब्रावो’ के बारे में कई किस्से विख्यात हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

2 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ब्रावो शुरू से ही क्रिकेट को पसंद करते थे। इस विश्व विख्यात ऑलराउंडर ने अपने डेब्यू में ही कमाल कर दिखाया था। कैरेबियन क्रिकेट के रंग में रंगे ब्रावो ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया। पूरी सीरीज में ब्रावो ने अपनी टीम के लिए 26 की औसत से सबसे ज्यादा 16 विकेट झटके।
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

3 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ब्रावो आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। 106 मैचों में 122 विकेट झटकने वाले ब्रावो मुंबई इंडियंस (2008-2010), चैन्नई सुपर किंग्स (2011-2015) और गुजरात लॉयंस (2016) के लिए खेले हैं। ब्रावो ने 2013 में 32 विकेट और 2015 में 24 विकेट चटकाकर पर्पल कैप अपने नाम की थी।

 

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

4 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ड्वेन ब्रावो और इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा रिश्तेदार हैं। ब्रावो कहते हैं कि लारा ने ही उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। ब्रायन लारा का भी कहना है कि ब्रावो वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। ब्रावो से सौतेले भाई डैरेन ब्रावो भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

5 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ड्वेन ब्रावो कई विवादों में भी रहे हैं। इनमें से एक विवाद तब गहरा गया जब 2014 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई। बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच पैसों के भुगतान को लेकर बढ़े विवाद के बाद कैरेबियाई टीम दौरा बीच में ही छोड़कर चली गई। ब्रावो खिलाड़ियों के प्रवक्ता थे और उन्हें खुलकर बोलने के चलते 2015 विश्व कप की टीम से बाहर रखा गया।
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

6 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ब्रावों ने अपना आखिरी टेस्ट 2010 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। विश्व कप टीम मे शामिल नहीं किए जाने से ब्रावो काफी खफा था। इससे पहले बोर्ड ने 2014 में उनसे वनडे टीम की कप्तानी भी छीन ली थी। इस बात से आहत ब्रावो ने एकाएक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

7 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ड्वेन ब्रावो एक रॉकस्टार हैं। क्रिकेट की फील्ड से लेकर डीजे के डांस फ्लोर तक, ब्रावो ने अपना जलवा खूब बिखेरा है। ब्रावो अपने डांस और म्युजिक वीडियो के लिए खासे जाने जाते हैं। 2014 में ब्रावो ने अपना पहला सोलो गाना ‘गो ग्याल गो’ रीलीज किया था। इसके बाद उनके दूसरे गाने ‘चैंपियन’ ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। ब्रावो तमिल फिल्मों में कैमियो भी कर चुके हैं।

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

8 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ब्रावो अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। ब्रावो एक बेटे और एक बेटी के पिता है। टी-20 विश्व कप 2014 के दौरान ड्वेन ब्रावो ने अपनी जर्सी का नंबर 47 से बदल कर 3 कर लिया था। उनके बेटे का जन्म 3 अक्टूबर को हुआ, बेटी का जन्म 3 अगस्त और माँ का जन्मदिन भी 3 तारीख को ही आता है। ब्रावो के साथ खेल चुके खिलाड़ी उन्हें जमीन से जुड़ा खिलाड़ी मानते हैं।
विज्ञापन

जानिए क्यों विदेशी खिलाड़ी के मुकेश अंबानी भेजा था अपना प्राइवेट जेट!

9 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ड्वेन ब्रावो के बारे में एक किस्सा बहुत ही कम लोगों को मालूम है। 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे ब्रावो को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जमैका रवाना होना था। ब्रावो ने मुंबई के अच्छा खेल दिखाया। मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी ने अपना प्राइवेट जेट भेज कर सुनिश्चित किया कि ब्रावो समय पर जमैका पहुंच जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें