भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए इंडियन टी-20 का मौजूदा सीजन अब तक जबरदस्त रहा है। युवराज सिंह ने पहले मैच में जहां शानदार अर्धशतक ठोका था, वहीं दूसरे मुकाबले में उनकी विस्फोटक पारी का जीत में अहम योगदान रहा। इस मैच युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
2 of 6
युवराज सिंह
दरअसल, मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की सांसे उस वक्त थम गई होगी, जब युवराज ने उनकी शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
3 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : File
मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की सांसे उस वक्त थम गई होगी, जब युवराज ने उनकी शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर तहलका मचा दिया।
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : pti
इस तरह युवी ने 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। युवराज के प्रहार का शिकार हुए युजवेंद्र ने मैच के बाद बताया, 'युवराज जब मेरी गेंदों पर छक्के बरसा रहे थे तब मै स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था।'
विज्ञापन
5 of 6
YUVRAJ SINGH 6
इसके पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ भी 35 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की दमदार पारी खेली थी। युवराज की इस तीन छक्कों की पारी देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि खुद कमेंटेटर भी 12 साल पुरानी घटना को याद कर बैठे। सभी के जेहन में वह रिकॉर्ड कौंधने लगा था। हालांकि यह हो नहीं पाया। युवराज के आउट होते ही निश्चित तौर पर युजवेंद्र चहल ने चैन की सांस ली होगी।
2007 टी-20 विश्वकप में युवराज सिंह का छह गेंदों लगातार छह छक्के कौन भूल सकता है। उस पारी से 'सिक्सर किंग' का तमगा हासिल करने वाला यह खिलाड़ी 12 साल बाद एक बार फिर कुछ उसी इरादे के साथ खेलता नजर आया। मगर इस बार सामने गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड नहीं बल्कि युजवेंद्र चहल थे।