टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को खेले गए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मैच में 1-0 से बढत बना ली है। पहले मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने बुधवार को कटक में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन के विशाल स्कोर से मात दी। टी-20 इंटरनेशनल मैच में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही टीम रोहित शर्मा अगुवाई में टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
3 of 5
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : File
वहीं, इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के युवा गेंदबाज चहल ने साल 2017 में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने यह मुकाम श्रीलंका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अपना तीसरा विकेट लेकर हासिल किया।
4 of 5
d
- फोटो : espncricinfo
चहल ने साल 2017 के 10 टी-20 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। साल 2017 में 19 विकेट लेने वाले चहल ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (17 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है। चहल ने राशिद को पीछे छोड़कर इस साल टी-20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
बता दें कि चहल ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 180 रन बनाई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 87 रन पर ही ऑलआउट हो गई और इसी के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ एक विशाल स्कोर से जीत दर्ज की।