फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL T20: 17 रन पर आउट होने के बाद भी रोहित ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Wed, 20 Dec 2017 08:36 PM IST
Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन टी20 सीरीज का पहला मैच कटक के बारामती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भले ही नए कप्तान रोहित शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस मैच में उनके नाम एक कीर्तिमान जुड़ गया। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने टी20 इंटरनेशल करियर के 1500 रन पूरे किए। रनों के मामले में रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं कौन-सा भारतीय बल्लेबाज है टॉप पर...
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
इस सूची में पहले नंबर विराट कोहली हैं। कोहली ने 55 मैचों की 51 पारियों में 52.86 की औसत से 1956 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित के नाम 69 मैचों की 62 पारियों में 30.04 की औसत से 1502 रन हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma - फोटो : bcci
रोहित शर्मा बड़ा शॉट मारने की फिराक में मैच के चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर एंजिलो मैथ्यूज की गेंद पर मिड ऑन पर चमीरा के हाथ कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। 

4 of 6
angelo mathews - फोटो : bcci
रोहित के अलावा मैथ्यूज के नाम भी एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। मैथ्यूज ने रोहित को इंटरनेशल के सभी फॉर्मेटों में 10वीं बार अपना शिकार बनाया। इतनी बार रोहित किसी और गेंदबाज की बॉल पर आउट नहीं हुए हैं। साल 2010 के बाद रोहित एक ही बॉलर की गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट के मामले में पहले नंबर पर जा पहुंचे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
सभी इंटरनेशल फॉर्मेट में एक ही गेंदबाज की बॉल पर आउट होने के मामले में रोहित के बाद कोहली दूसरे नंबर पर हैं। कोहली को इंग्लैंड के दाएं हाथ के स्पिनर ग्रीम स्वान और  इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 8-8 बार अपना शिकार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
बता दें कि रोहित के नाम टी20 में एक सेंचुरी भी है। रोहित ने 2 अक्टूबर 2015 को धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 134 रन की शतकीय पारी खेली थी। शतक के अलावा रोहित के नाम 12 फिफ्टी भी हैं। रोहित ने टी20 में अब तक 134 चौके और 56 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें