फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह के कारण ICC U19 WC का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना यह क्रिकेटर

Tue, 06 Feb 2018 02:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल और युवराज सिंह
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 चैंपियन टीम इंडिया के हीरो शुभमन गिल ने युवराज सिंह को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। गिल ने कहा कि टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह उनके मार्गदर्शक रहे और पूर्व में बल्लेबाजी के टिप्स दे चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह
गिल ने कहा, 'युवराज सिंह जब राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में थे, तब उन्होंने मुझे बहुत चीजें बताई। युवी पाजी ने मुझे मैदान के अंदर और बाहर की कई चीजें बताई। उन्होंने मुझे बल्लेबाजी की टिप्स दी और मेरे साथ बल्लेबाजी भी की।'
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन गिल
18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीन फिफ्टी और एक सेंचुरी जमाई। भारतीय टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 

4 of 6
शुभमन गिल
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जमाने वाली पारी के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दबाव था। हमारे ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बीच के ओवरों में हमने विकेट गंवा दिए। राहुल द्रविड़ सर ने तब मुझे सलाह दी कि अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी करूं और अनुकूल रॉय के साथ साझेदारी अच्छी हुई।' बता दें कि पंजाब के बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन

5 of 6
शुभमन गिल
गिल को आईपीएल 2018 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। इस बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, 'बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने के बाद हम थके हुए थे। अगले ही दिन आईपीएल नीलामी थी। मैं अगले दिन जब उठा तो पता चला कि केकेआर ने खरीदा है। मैंने उस समय आईपीएल के बारे में नहीं सोचा था और मेरा पूरा ध्यान वर्ल्ड कप पर था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभम गिल - फोटो : File
आक्रामक बल्लेबाज ने यह भी बताया कि टीम इंडिया की तैयारी खराब विकटों पर भी खेलने की थी। उन्होंने कहा, 'हमारी तैयारी शुरुआत से अच्छी थी और हमने खराब पिचों पर खेलने की तैयारी भी की थी। जब हमने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में मात दी तो लगा कि खिताब जीतने का मौका है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें