दरअसल, सोशल नेटवर्किग साइट्स से युवराज सिंह का प्रेम किसी से छिपा नहीं। हर छोटे बड़े मौकों पर युवी फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर PHOTOS, वीडियोज शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को उनका किया पोस्ट जमकर चर्चा में रहा, मशहूर स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए युवराज ने ये फोटो शेयर किया। साथ में लिखा, 'हमारी खूबसूरत बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं...जब वह 40 साल की हो तो शरारती न हों..😘 जन्मदिन मुबारक बहन, खूब सारा प्यार...