फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत के बावजूद युवराज हुए निराश, विराट सेना को दिया सुधार का सुझाव

Sat, 07 Dec 2019 07:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह विराट एंड कंपनी से नाराज हैं। हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम की खराब फील्डिंग पर युवराज ने निशाना साधा है। दुनिया के बेस्ट फील्डरों में शुमार युवराज ने मैच के दौरान भारतीय  खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग को लेकर नाखुश दिखे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सुझाव भी दे डाला।
विज्ञापन

2 of 4
virat kohli yuvraj singh
युवराज ने इसी वजह से ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत आज मैदान पर बहुत खराब था। युवा खिलाड़ी मैदान पर देर से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत ज्यादा क्रिकेट? चलो इन रनों को रोको।'  
 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने कप्तान विराट और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की तूफानी पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस दौरान टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर ली। उसने 19वें ओवर में ही 208 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित-विराट - फोटो : ट्विटर
बावजूद इसके भारतीय खिलाड़ी फिल्ड में काफी लचर नजर आए और कई कैच छोड़ने के साथ-साथ रन भी छोड़े। हैरानी की बात यह रही कि इस मामले में खुद कप्तान विराट और उप-कप्तान रोहित ने ही गलतियां की। मैच के बाद केएल राहुल ने भी खराब फील्डिंग की बात स्वीकारी, हालांकि उन्होंने इसके लिए नीची लाइट्स को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लाइट्स के नीचे होने की वजह से दिक्कतें हो रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें