हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह अब फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
2 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग के 2019 एडिशन ने युवराज सिंह की तस्वीर को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। कनाडियाई टी-20 लीग ने खबर देते हुए लिखा, 'सभी युवराज फैंस के लिए! ग्लोबल टी-20 लीग 2019 के लिए टोरंटो नेशनल्स में शामिल हुए युवराज सिंह'।
विज्ञापन
3 of 6
yuvraj singh
इससे पहले खबर आई थी कि युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनियाभर के टी-20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी थी, क्योंकि बीसीसीआई के नियम के मुताबिक कोई भी भारतीय खिलाड़ी संन्यास से पहले बाहरी क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है।
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : Social media
अब जब युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है तो उनके लिए बाहरी क्रिकेट लीग के दरवाजे भी खुल गए हैं। इससे पहले पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान भी संन्यास के बाद यूएई में हुई टी-10 लीग का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
yuvraj singh
बता दें कि युवराज सिंह के साथ ही न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड भी टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा होंगे। पांच टीमों वाली ये लीग इस साल 25 जुलाई से 11 अगस्त तक खेली जाएगी।