फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डू प्लेसिस का रिव्यू न लेना द. अफ्रीका को पड़ा महंगा, शतक लगाने वाले विलियमसन थे आउट

Fri, 21 Jun 2019 05:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केन विलियमसन - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं। चोकर्स के नाम से बदनाम दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस एक बार फिर बेहद निराश होंगे।  
 
विज्ञापन

2 of 5
केन विलियमसन - फोटो : social media
टीम के खाते में छह मैचों में एक जीत है। दस टीमों के राउंड रोबिन फॉर्मेट में अब उसका भविष्य अन्य नतीजों पर निर्भर कर रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को टीम द्वारा न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन के खिलाफ एक रिव्यू न लेना महंगा पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
केन विलियमसन - फोटो : social media
दरअसल जब विलियम्सन 76 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ताहिर ने विकेट के पीछे कैच की अपील की थी लेकिन विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक इसको लेकर ज्यादा सहमत नहीं थे। कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने रिव्यू नहीं लिया। एक मिनट बाद टीवी पर अल्ट्रा एज से यह स्पष्ट हो गया कि अगर रिव्यू लिया होता तो विलियमसन आउट होते।

4 of 5
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी वारविकशायर के हेडक्वार्टर एजबेस्टन में बीस साल पहले एक दुर्भाग्यपूर्ण रनआउट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए रनआउट ने मैच टाई करा दिया था। 2011 में मीरपुर में एबी डीविलियर्स रनआउट हो गए थे। कई मर्तबा ऐसा हुआ जब दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत की स्थिति में होने के बावजूद हारकर बाहर होना पड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाफ डू प्लेसी - फोटो : File
मैच के बाद जब इस बारे में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डूप्लेसिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं उस समय काफी दूर खड़ा था। क्विंटन डि कॉक सबसे करीब थे जिन्हें यह पता नहीं चला। वैसे भी मुझे नहीं लगता कि उस कारण मैच जीता या हारा गया।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें