फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह के परिवार को लगा 50 लाख का चूना, मोटा मुनाफा कमाने के झांसे में उलझे

Mon, 08 Oct 2018 04:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम कौर को 50 लाख रुपये का चूना लग गया है। युवराज की मां ने एक पोंजी स्कीम में निवेश के नाम पर 50 लाख रुपए गंवा दिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
yuvraj singh
सूत्रों के अनुसार पोंजी स्कीम में शबनम ने एक करोड़ रुपए लगाए थे, जिसमें से आधी रकम उन्हें वापस मिली चुकी है। 50 लाख रुपये उनके अभी भी फसे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम में शबनम को 84 फीसदी सालाना रिटर्न देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj singh
शबनम से प्राप्त राशि पोंजी कंपनी बिटक्वॉइन समेत अन्य स्कीमों  में लगाने वाली थीं। मामले की जांच में जुटी ईडी को शक है कि इसके तार हवाला कारोबार से भी जुड़े हो सकते हैं।

4 of 5
yuvraj singh ipl
ऐसा बताया जा रहा है कि यह घोटाला करीब 700 करोड़ रुपए का है। इस मामले में ईडी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है और वो ठगे गए निवेशकों के खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह - फोटो : crictracker
ईडी के सहायक निदेशक रंजन कुमार मिश्रा ने शबनम सिंह से इस कंपनी के साथ हुए लेनदेन का ब्योरा और इस निवेश का उद्देश्य मांगा था। शबनम के हालिया इनकम टैक्स रिकॉर्ड को भी देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें