फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप रे बाप कहां बनवा लिया टैटू, ये जानकारी नहीं जानते होंगे आप, टैटू का किस्मत कनेक्शन

Mon, 08 Oct 2018 03:52 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8

आजकल दुनिया में टैटू बनवाने का ट्रेंड चल रहा है। आज हम आपको टैटू से जुड़ी कई ऐसी बता रहे हैं जो न तो पहले आपने कभी सुनी होगी न कभी पढ़ी होगी। टैटू बनवाना कितना सही या गलत होता है साथ ही भाग्य, ग्रहों का टैटू कनेक्शन क्या होता है। भारत के इस अनोखे टैटू इंसान को शायद ही आप जानते होंगे। आपने कान, जीभ और आंखों पर टैटू तो सुना होगा लेेकिन आंखों पर नहीं सुना या देखा होगा, तो पढ़िए और देखिए यह रिपोर्ट।     
 

विज्ञापन

2 of 8
इंडिया टैटू मैन- दिल्ली के रहने वाले करण को शायद ही आप जानते हों, करण दिल्ली के रहने वाले हैं और पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी आईबॉल्स पर टैटू बनवाया है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर हिट हो गया है। वो पहले भारतीय हैं जिन्होंने अपनी आंखों में टैटू बनवाया है। इससे पहले देश में किसी ने ऐसा नहीं किया। करण ने ये टैटू उसी शख्स से बनवाया है जिसने आईबॉल टैटू इजात किया था।
 
विज्ञापन

3 of 8
करण ने कहा कि इसके लिए वो खास न्यूयॉर्क गए थे और वहां जाकर टैटू बनवाया, आईबॉल टैटू बनवाने में लाखों का खर्चा आता है। करण ने इस पर काफी रिसर्च की, अपने परिवार वालों और दोस्तों से भी बात की और जब उन्हें यकीन हो गया कि ये सेफ है, तभी करण ने आईबॉल टैटू बनवाने का निर्णय लिया। दरअसल कुछ समय पहले ही एक कैनेडियन महिला की आंख पर टैटू सही से न बन पाने के कारण उनकी एक आंख से दिखना बंद हो गया था।
 

4 of 8
टैटू का इतिहास : शरीर के किसी भी अंग में कोई अकृति गुदवाना, नाम लिखवाना, कोई धार्मिक चिन्ह बनवाने की परंपरा हमारे देश में सदियों से रही है। हजारों साल पहले लोग नाक, गले, पेट या हाथ में कुछ लिखवाया करते थे या कोई आकृति बनवाते थे, जिसे अलग-अलग क्षेत्रिय भाषाओं में अलग-अलग नाम से जाना जाता था। कुछ इलाके में इसे आज भी गोदना गोदवाना कहा जाता है, इसी गोदने का आधुनिक रूप टैटू है। 
विज्ञापन

5 of 8

टैटू का हमारे शरीर पर, मन पर और जीवन पर सीधा असर पड़ता है, खासकर उन टैटू का जो कि किसी आकृति के रूप में होते हैं। यानी यदि आप ने अपने शरीर में कोई आकृति बनवाई है तो उसका प्रभाव आपके मन, शरीर और व्यवहार में आना तय है।


 

विज्ञापन

6 of 8
टैटू बनवाने के पहले और बाद में इन बातों का रखें ख्याल:- टैटू बनवाने के पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें, अपनी त्वचा की जांच करवायें, अच्छे जानकार से ही टैटू बनवाएं, टैटू बनवाना है या नहीं पहले इसपर सोच-विचार कर लें, क्या बनवाना है ये भी सोच लें, क्योंकि टैटू का निशान लेजर के माध्यम से हटाया जाता है, जो काफी महंगा होता है, टैटू स्टूडियो की साफ-सफाई को जरूर देखें, अगर आपने टैटू बनवाया है तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें। टैटू आर्टिस्ट से इंक की क्वालिटी की जानकारी लें और उनके द्वारा दी गई सलाह मानें। टैटू बनवाने के बाद टैटू वाले हिस्से का विशेषकर ध्यान दें, वहां समय-समय पर एंटीबॉयोटिक क्रीम लगाते रहें। टैटू बनवाने के बाद 2-3 महीने तक ब्लड डोनेट न करें। स्विमिंग करने से बचें क्योंकि इससे संक्रमण होने की संभावना होती है। टैटू बनवाने के बाद लगभग एक महीने तक उस पर नाखून न लगाएं।
विज्ञापन

7 of 8
टैटू बनाते वक्त डिस्पोजेबल निडिल का प्रयोग किया जाए, डाई या इंक की क्वॉलिटी उच्च हो, बनाने वाले ने हाथ में दस्ताने पहने हों, पहले इंक से टेस्ट पेच करवाएं, दो घंटे बाद कोई एलर्जी हो तो न करवाएं, टैटू बनवाने के बाद हर दो महीने में डॉक्टर से बीमारियों के टेस्ट करवाते रहें। 
विज्ञापन

8 of 8

यदि हमारे शरीर और मन का संबंध ज्योतिष से है तो शरीर और मन से जुड़ी हर चीज ज्योतिष के दायरे में आ जाती है। शरीर का कोई अंग कमजोर हो या उसमें कमी हो तो उसे खास ग्रह से जोड़कर देखा जाता है, जैसे यदि आंख कमजोर है तो उसका संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है। हड्डियों का संबंध, मांस का संबंध, खून का संबंध भी ग्रहों से है। अच्छे ज्योतिषी कुंडली देखकर बीमारी के बारे में बता सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि हमारे शरीर के रोम-रोम का संबंध ग्रहों से है। कहा जाता है कि यत् पिंडे, तत् ब्रह्माण्डे यानी जो इस पिंड में यानी शरीर में है, वही इस ब्रह्माण्ड में भी है। इसलिए जब पिंड यानी शरीर में टैटू के रूप में कोई आकृति सही तरीके से बनाई जाती है तो उसका अनुकूल प्रभाव होता है, लेकिन यदि टैटू के रूप में बनाई गई आकृति अनुकूल नहीं है तो वह शरीर, मन और व्यवहार को प्रभावित करती है। जिसका असर हमारे घर-परिवार, दोस्त, करियर और समाज पर हो सकता है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें