फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत- इंग्लैंड के लिए नहीं, दूसरी टीम के लिए आपस में भिड़े युवराज और पीटरसन

Tue, 08 Oct 2019 01:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह-केविन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह और दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ट्वीटर पर एक दूसरे के सामने आ गए। मामला खेल से ही जुड़ा है, लेकिन वो खेल क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबाॉल हैं।  जिसको लेकर दोनों ही दिग्गज एक दूसरे से ट्विटर पर भिड़ गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : social Media
दरअसल, ये सारा वाकया इंग्लिश प्रीमियर लीग से जुड़ा है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग टीमों को पसंद करते हैं। फुटबॉल की सबसे लोकप्रिय लीग इंग्लिश प्रीमियर लीग  में हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेडको न्यूकासल के खिलाफ मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। इस मैच में न्यूकासल ने 1-0 से बेहतरीन जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड रेलीगेशन जोन में पहुंचने से महज दो ही अंक ऊपर है।

ईपीएल में मैनचेस्टर की हार चर्चा का विषय बन गया है कि, आखिर मैनचेस्टर की टीम ने इतना खराब प्रदर्शन कैसे हुआ। इस टीम के प्रदर्शन को लेकर अब युवराज सिंह और केविन पीटरसन भी आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया
ओल्ड ट्रैफर्ड की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रिकॉर्ड 20 खिताब जीते हैं और मौजूदा अंक तालिका में टीम 12वें स्थान पर हैं। इस सीजन मैनचेस्टर यूनाइटेड अपने शुरुआती आठ में से दो ही मुकाबले जीत पाई है। जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

4 of 5
yuvraj singh 6
मैनचेस्टर यूनाइटेड  की हार के बाद युवराज ने टीम का हौसला बढ़ाया और ट्वीट् कर लिखा कि,  मुश्किल वक्त हमेशा नहीं रहता, लेकिन मुश्किलों से लड़ने वाले हमेशा बना रहता है। इस पर तंज कसते हुए केविन पीटरसन ने ट्वीट किया कि मैनचेस्टर यूनाइटेड में कोई भी मजबूत खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केविन पीटरसन
जहां युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में मैनचेस्टर यूनाइटेड को टैग किया है, वहीं पीटरसन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी को सीधे जवाब दिया। हालांकि मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरह मैनचेस्टर सिटी का प्रदर्शन इतना खराब नहीं रहा है, लेकिन टीम को अपने पिछले मैच में वॉलवरहैंपटन वांर्डर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें