फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले रावण करना चाहता था सात काम, लेकिन इस एक वजह से नहीं कर पाया

Tue, 08 Oct 2019 12:33 PM IST
संदीप भट्ट फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ravana
ये तो सब जानते हैं कि रावण लंका का राजा था। वह अपने दस सिरों के कारण भी जाना जाता था, जिसके कारण उसका नाम दशानन पड़ा था। जब धरती पर उसके अत्याचार बढ़ गए, तो भगवान विष्णु ने राम के रूप में धरती पर जन्म लेकर उसका सर्वनाश किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि रावण मरने से पहले सात ऐसे काम करना चाहता था, जिसकी बदौलत वह सर्वशक्तिमान बन जाता, लेकिन वह इन कामों को कर नहीं पाया। 
विज्ञापन

2 of 8
ravan
रावण सातों समुद्रों के पानी को मीठा बनाना चाहता था, जिससे धरती पर कभी पीने योग्य पानी की कमी न हो। 
विज्ञापन

3 of 8
ravan
रावण का इरादा था कि वो धरती से भगवान की पूजा की परंपरा को ही समाप्त कर दे, ताकि फिर दुनिया में सिर्फ उसकी ही पूजा हो। 

4 of 8
ravan
रावण चाहता था कि सोने (स्वर्ण) में सुगंध होनी चाहिए। वो दुनियाभर के सोने पर कब्जा करना चाहता था। सोना खोजने में कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए रावण उसमें सुगंध डालना चाहता था।  
विज्ञापन

5 of 8
ravan
रावण स्वर्ग तक जाने के लिए सीढ़िया बनाना चाहता था, ताकि जो लोग मोक्ष या स्वर्ग पाने के लिए भगवान को पूजते हैं, वे उनकी पूजा बंद कर रावण को ही भगवान मान लें और उसकी पूजा करें। 
विज्ञापन

6 of 8
ravan
रावण चाहता था कि इंसानों के खून का रंग लाल से सफेद हो जाए। कहते हैं कि जब रावण विश्वविजयी यात्रा पर निकला था तो उसने सैकड़ों युद्ध किए। करोड़ों लोगों का खून बहाया। सारी नदियां और सरोवर खून से लाल हो गए थे। प्रकृति का संतुलन बिगड़ने लगा था और सारे देवता इसके लिए रावण को दोषी मानने लगे थे। इसलिए रावण चाहता था कि खून का रंग लाल से सफेद हो जाए, जिससे वो पानी में मिलकर पानी की तरह ही हो जाए। 
विज्ञापन

7 of 8
Ravana - फोटो : Social media
कहते हैं कि रावण सांवले रंग का था, इसलिए वो चाहता था कि मानव जाति में जितने भी लोगों का रंग सांवला है वे गोरे हो जाएं, जिससे कोई भी महिला उनका अपमान ना कर सके। 
विज्ञापन

8 of 8
रावण शराब से बदबू मिटाना चाहता था, ताकि संसार में शराब का सेवन करके लोग अधर्म को बढ़ा सकें। हालांकि रावण के ये सारे सपने अधूरे ही रह गए, क्योंकि देवताओं ने ऐसा होने नहीं दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें