फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, संन्यास लेते वक्त हुए भावुक

Mon, 10 Jun 2019 06:53 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : social Media
भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप में हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवी ने इसकी घोषणा की। आगे वह आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह
युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे में 8 हजार 701 रन बनाए हैं। युवी ने साल 2000 में केन्या के खिलाफ वन-डे में डेब्यू किया था और अपना आखिरी एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह - फोटो : File
युवराज ने अपना टेस्ट डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2000 में पंजाब के मोहाली के मैदान पर किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेला था। युवी ने 40 टेस्ट की 62 परियों में 1900 रन बनाए हैं।


4 of 6
युवराज सिंह
58 टी-20 मैच खेलते हुए युवराज ने 1177 रन ठोके हैं। टी-20 में ही इंग्लैंड के खिलाफ युवी ने छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। युवराज ने अपना आखिरी टी-20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ बैंगलोर में खेला था।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह
बता दें कि युवराज इस साल IPL में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आए थे, लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिल पाए। भारतीय टीम में उन्होंने वापसी करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे, शायद यही कारण है कि वह अपनी भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने कैंसर से जुझते हुए भारत को 2011 के विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें