पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान अपने करियर सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। ढलती उम्र में में भी उनका बल्ला एक युवा बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
2 of 7
यूनिस खान
- फोटो : getty
उम्र के 35 बसंत पार कर चुके यूनिस ढलती उम्र में भी यूनिस एक युवा क्रिकेटर की तरह मैदान पर रन बरसा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अबूधाबी में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में यूनिस ने करियर का 33वां शतक जड़ा।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
3 of 7
यूनिस खान
- फोटो : getty
यूनिस ने न केवल अपनी टीम के लिए शानदार रन बनाए बल्कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का एक अनोखा और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करते ही यूनिस खान ने क्रिकेट इतिहास के दो दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल किया।
।
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
4 of 7
यूनिस खान
- फोटो : getty
यूनिस खान 35 वर्ष की उम्र पार करने के बाद 13 टेस्ट शतक जमा चुके हैं। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले इस उम्र में सबसे अधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड के नाम दर्ज था। इसके बाद तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर थे। लेकिन यूनिस खान ने इन दिग्गजों को पछाड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
5 of 7
यूनिस खान
- फोटो : getty
युनिस खान ने 35 साल की उम्र के बाद 30 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 13 शतक बनाए हैं। वहीं भारत के राहुल द्रविड 47 मैचों में 12 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने 52 मैचों में 12 शतक लगाए। चौथे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 53 टेस्ट मैच में 12 शतक लगाने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
6 of 7
यूनिस खान
- फोटो : getty
इसके अलावा यूनिस ने 33वीं शतकीय पारी के दौरान एक और उपलब्धि हासिल की। यूनिस खान 35 की उम्र के बाद 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में वह दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन गये हैं। इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच हैं। उन्होंने 35 की उम्र के बाद 4563 टेस्ट रन बनाए थे। वह अभी भी इस मामले में शीर्ष पर हैं।
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
7 of 7
यूनिस खान
- फोटो : getty
टेस्ट मैचों में शतकों के मामले में यूनिस खान सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने से एक शतक पीछे हैं। इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक बनाए हैं। वर्तमान में वह पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद जावेद मियादाद हैं जिनके नाम 23 टेस्ट शतक हैं