फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में युवा खिलाड़ियों का रहा बोलबाला, जीते कई अवॉर्ड, पढ़ें पूरी लिस्ट

Wed, 11 Nov 2020 12:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल अवार्ड्स - फोटो : twitter@IPL
कोरोना काल में तमाम पाबंदियों और सुरक्षा इंतजामों के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का समापन मंगलवार को दुबई में हो गया। यूएई में दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में खेले गए टूर्नामेंट में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई ने लगातार दूसरी और कुल पांचवीं पर ट्रॉफी अपने नाम की। देश से बाहर यूएई के तीन स्टेडियमों में खेले गए मुकाबलों में जमकर रन और रिकॉर्ड बरसे, वहीं टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों का भी बोलबाला रहा। उधर कई युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी, जिन्हें आखिरी दिन पुरस्कृत भी किया गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने कौन सा अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन

2 of 7
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media
इमर्जिंग प्लेयर:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने इस बार का इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड जीता। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में पांच अर्धशतक के साथ 473 रन बनाए। 

विज्ञापन

3 of 7
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
गेम चेंजर ऑफ द सीजन:
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को इस बार का गेम चेंजर ऑफ द सीजन अवार्ड दिया गया। उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 976 फैंटसी अंक हासिल किए।

4 of 7
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर @mipaltan
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द टूर्नामेंट:
मुंबई इंडियंस के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को यह अवार्ड दिया गया। पोलार्ड ने इस सीजन में 191 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाया।
विज्ञापन

5 of 7
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl
लेट्स क्रैक इट सिक्सेस:
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने इस बार के सीजन में सर्वाधिक 30 छक्के लगाए और इस अवार्ड को जीता।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन:
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने पावरप्ले में 16 विकेट चटकाए। बोल्ट ने एक सत्र में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने के मिशेल जॉनसन (2013) के रिकॉर्ड की बराबरी की। बोल्ट ने 36 ओवर किए, जिसमें 13.5 की स्ट्राइक रेट और 6.72 की इकोनॉमी से 16 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर:
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन में हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 113 रन बनाए और 20 विकेट चटकाए। उन्होंने 10 छक्के और पांच कैच भी पकड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें