फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके रबाडा, फिर भी 30 विकेट लेकर जीता पर्पल कैप

Wed, 11 Nov 2020 12:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कागिसो रबाडा - फोटो : Amar Ujala
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पिछले सीजन में पर्पल कैप लेने से चूक गए थे। उन्हें टूर्नामेंट के बीच में ही अपने देश लौटना पड़ा था, जिसकी वजह से उनके हमवतन इमरान ताहिर ने बाजी मारी थी। लेकिन इस बार रबाडा ने पर्पल कैप को हासिल करने का कोई मौका नहीं गंवाया। दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज रबाडा ने यूएई में खेले गए 13वें सीजन में शुरुआत से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी रफ्तार और धारधार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों का दम निकाल दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
कागिसो रबाडा - फोटो : PTI
रबाडा ने इस सीजन में 17 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 18 की औसत से सर्वाधिक 30 विकेट चटकाए। उन्होंने दो बार चार विकेट अपने नाम किए। वे इस सीजन में 30 विकेट के आंकड़ें को छूने वाले अकेले गेंदबाज बने। उनके बाद दूसरे स्थान पर रहे जसप्रीत बुमराह ने 27 विकेट अपने नाम किए। 

विज्ञापन

3 of 4
ड्वेन ब्रावो
रबाडा हालांकि एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। आईपीएल में एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में 18 मुकाबले खेले थे और 32 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई
रबाडा का ये आईपीएल में तीसरा सीजन था, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया है। उन्होंने 2017 में छह मैचों में छह विकेट लिए थे, लेकिन 2019 में 12 मैचों में 25 और इस साल 17 मैचों में 30 विकेट अपने नाम दर्ज किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें