Indian Players Retired From T20 2024: कोहली, रोहित और जडेजा ने जहां टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहा, तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्होंने सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। इनमें दिनेश कार्तिक और शिखर धवन जैसे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल रहे।
भारत के लिए टी20 में यह साल जहां स्वर्णिम रहा था, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की 'त्रिमूर्ति' ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। भारतीय टीम ने इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित और कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खिताबी जीत के 24 घंटे के भीतर तीन खिलाड़ियों ने लिया था सन्यास
पूरा भारत जहां इस जीत की खुशियां मना रहा था, वहीं स्टार बल्लेबाज कोहली ने मैच के ठीक बाद यह घोषणा कर दी कि यह उनका भारत के लिए इस प्रारूप में अंतिम मैच था। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने भी एलान किया कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर समाप्त करने का यह सही समय है। इसके अगले दिन भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला कर दिया था। इस तरह खिताबी जीत के 24 घंटे के भीतर ही भारतीय टीम की त्रिमूर्ति ने संन्यास का एलान कर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को झटका दिया था।
कोहली, रोहित और जडेजा ने जहां टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहा, तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्होंने सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। इनमें दिनेश कार्तिक और शिखर धवन जैसे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल रहे। आइए जानते हैं वो कौन से भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2024 में खेल के सभी प्रारूप या टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहने का फैसला किया था...
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है और वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। विराट कोहली ने 12 जून 2010 को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। कोहली ने भारतीय टीम के लिए अपने करियर में कुल 125 मुकाबले खेले और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। कोहली ने अपना टी20 करियर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज के रूप में समाप्त किया। विराट कोहली ने अपने 14 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल छह बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया। कोहली 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया।
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : Screen Grab
रोहित शर्मा
विश्व विजेता कप्तान बनने के कुछ ही क्षण बाद ही रोहित ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। कोहली की तरह रोहित भी आईपीएल में खेलते रहेंगे। संन्यास का एलान करते हुए रोहित ने कहा था कि इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। रोहित ने कहा था कि वह टेस्ट और वनडे प्रारूपों में भारत के लिए खेलते रहेंगे, लेकिन वह सबसे छोटे फॉर्मेट से पीछे हट रहे हैं। रोहित ने 2007 में पहले टी20 विश्व कप के साथ ही इस प्रारूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही इसका अंत किया। इन 17 वर्षों में रोहित एक बल्लेबाज के रूप में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके पांच शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 अर्धशतक भी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रवींद्र जडेजा
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
रवींद्र जडेजा
जडेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहने की जानकारी दी थी और कहा था कि वह अन्य प्रारूपों में भारत के लिए खेलते रहेंगे। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। अपने अंतिम टी20 विश्व कप में उन्होंने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, उन्हें मात्र एक विकेट मिला था।
विज्ञापन
6 of 7
Shikhar Dhawan
- फोटो : Amar Ujala
शिखर धवन
इस साल अगस्त में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। धवन ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं।
दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी इस साल खेल के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2024 में अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 मई को खेला था। कार्तिक ने 257 मैचों में 4842 रन के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। अपने 17 सालों के शानदार आईपीएल करियर में वह आरसीबी के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। मौजूदा सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 187.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 326 रन बनाए।