केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इसमें गौतम गंभीर की भूमिका भी अहम रही थी जो टीम के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े थे। केकेआर ने इससे पहले आखिरी बार 2014 में आईपीएल जीता था।
भारतीय टीम के साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए साल 2024 काफी खास रहा। टीम ने श्रेयस अय्यर की अगुआई में 10 साल का सूखा समाप्त करते हुए अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था। केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इसमें गौतम गंभीर की भूमिका भी अहम रही थी जो टीम के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े थे। केकेआर ने इससे पहले आखिरी बार 2014 में आईपीएल जीता था और उसे अगला खिताब अपने नाम करने में 10 साल लग गए।
विज्ञापन
2 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI/IPL
गंभीर की कप्तानी में जीते थे दो खिताब
केकेआर ने आईपीएल 2024 से पहले 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी और उस वक्त टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे। गंभीर के संन्यास लेने के बाद केकेआर लंबे समय तक खिताबी जीत का इंतजार करती रही, लेकिन इस सीजन गंभीर के मेंटर बनते ही कोलकाता चैंपियन बनकर उभरी। कोलकाता की टीम इससे पहले 2021 सीजन के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन तब टीम को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 5
गौतम गंभीर और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
केकेआर के लिए लकी साबित हुए थे गंभीर
शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता टूर्नामेंट के शुरुआत से ही लीग का हिस्सा है, लेकिन उसे अपनी पहली खिताबी जीत के लिए चार साल का इंतजार करना पड़ा था। 2011 सीजन के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में कोलकाता ने गंभीर पर दांव लगाया और कप्तान भी नियुक्त किया। उस सीजन केकेआर के अधिकतर खिलाड़ी बदल चुके थे। गंभीर ने अपनी टीम खड़ी की और टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। उस सीजन कोलकाता चौथे स्थान पर रही थी। 2012 सीजन में टीम एक बार फिर गंभीर के नेतृत्व में उतरी। उस सीजन गंभीर का बल्ला भी जमकर बोला और टीम ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में कोलकाता का सामना लगातार दो सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से था।
4 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के सामने धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की कठिन चुनौती थी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम पर हुआ था और चेन्नई ने केकेआर के सामने जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य रखा जिसे कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल किया था। इस तरह केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में पहली बार खिताब जीता। इसके बाद टीम ने 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। फिर गंभीर मेंटर के तौर पर टीम से जुड़े और इस जिम्मेदारी के अपने पहले ही सीजन में केकेआर को सफलता दिलाने में सफल रहे थे।
शाहरुख खान, पूजा ददलानी, गौतम गंभीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
आईपीएल की सफलता के बाद भारतीय टीम के कोच बने थे गंभीर
आईपीएल 2024 में केकेआर की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। दरअसल, आईपीएल 2024 के ठीक बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ जो तत्कालीन भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंतिम टूर्नामेंट था। भारत के खिताब जीतने के साथ ही द्रविड़ के कार्यकाल का अंत हुआ और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर को द्रविड़ की जगह भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी थी। भारतीय टीम के कोच बनने के कारण गंभीर का साथ केकेआर से फिर टूटा और उन्हें मेंटर पद छोड़ना पड़ा था।