रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्माः
भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने साल 2019 जबरदस्त रहा। इस साल रोहित वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। हिटमैन के बल्ले से इस साल वन-डे में 1490 रन निकले। रोहित ने इस साल वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 28 मैचों में 1490 रन बनाए हैं। इस मामले में रोहित ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। विराट के नाम इस साल 26 पारियों में 1377 रन दर्ज हैं।