फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Auction: हरमनप्रीत से लेकर स्मृति मंधाना और दीप्ति तक, नीलामी में इन 10 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

Mon, 13 Feb 2023 08:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना पर बड़ी बोली लगना तय है। हालांकि, नीलामी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों का दबदबा रहेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 11
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में होनी है। इस नीलामी में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना पर बड़ी बोली लगना तय है। इन दोनों के अलावा दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ियों को भी बड़ी कीमत पर खरीदने के लिए टीमें तैयार रहेंगी। इस लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों पर भी सभी पांच फ्रेंचाइजी जमकर पैसे लुटाएंगी। यहां हम उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।
विज्ञापन

1. हरमनप्रीत कौर

2 of 11
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को डब्ल्यूपीएल में भी किसी न किसी टीम की कप्तानी मिलना तय है। वह भारत की सबसे विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। हरमन जितनी आसानी से छक्के लगाती हैं, वह किसी दूसरी भारतीय बल्लेबाज के बस की बात नहीं है। ऐसे में पूरी संभावना है कि वह इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनें। वह बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा गेंद के साथ भी उपयोगी योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन

2. स्मृति मंधाना

3 of 11
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की सबसे लोकप्रिय महिला खिलाड़ियों में से एक स्मृति मंधाना पर भी करोड़ों की बोली लगना तय है। मंधाना पहले ही टी20 लीग में कमाल कर चुकी हैं और वह इस फॉर्मेट की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। मंधाना अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखती हैं और कप्तानी का भी विकल्प हैं। ऐसे में उन पर भी हर फ्रेंचाइजी मोटी रकम लुटाना चाहेगी।

3. शेफाली वर्मा

4 of 11
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-19 टीम को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाने वाली शेफाली वर्मा बल्ले के साथ भी खासी विस्फोटकर हैं। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब था। वह अंडर-19 विश्व कप खेलने से पहले ही मुख्य टीम के लिए कई विश्व कप खेल चुकी थीं। शेफाली भी विस्फोटकर ओपनर होने के साथ उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। ऐसे में उन पर भी सभी टीमें बड़ा दांव लगाना चाहेंगी।
विज्ञापन

4. जेमिमा रोड्रिग्ज

5 of 11
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक जेमिमा रोड्रिग्ज पर भी बड़ी बोली लग सकती है। जेमिमा ने करियर की शुरुआत बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है, लेकिन वह प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और मौकों पर देश के लिए बेहतरीन पारियां खेल चुकी हैं। उनके अंदर लंबे छक्के लगाने की क्षमता भले न हो, लेकिन खेल की समझ और सूझबूझ उन्हें खास खिलाड़ी बनाती है। ऐसे में वह भी सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ियों में जगह बना सकती हैं।
विज्ञापन

5. रेणुका सिंह

6 of 11
रेणुका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की उभरती हुई तेज गेंदबाज रेणुका सिंह पर भी हर फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगाना चाहेगी। इस गेंदबाज ने साल 2022 में महिला इमर्जिंग प्लेयर का खिताब अपने नाम किया। वह अपने स्विंग गेंदबाजी से हर बल्लेबाज को खासा परेशान करती हैं और बहुत ही कम समय में उन्होंने अपना खास नाम बनाया है। रेणुका मौजूदा समय में भारत की सबसे उपयोगी गेंदबाज हैं और उन पर भी बड़ी बोली लगना तय है।
विज्ञापन

6. सोफी डिवाइन

7 of 11
सोफी डिवाइन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन पर भी फ्रेंचाइजी पैसा लुटाने से पहले एक पल नहीं सोचेंगी। 33 साल की इस खिलाड़ी के पास लगभग 250 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। वह दोनों फॉर्मेट में शतक लगा चुकी हैं और न्यूजीलैंड के लिए छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें सात शतक भी शामिल हैं। उन्होंने 193 विकेट भी लिए हैं। ऐसे में उन पर बड़ी बोली लगना तय है।

7. सोफी इक्लेस्टन

8 of 11
सोफी इक्लेस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की यह युवा स्पिन गेंदबाज भी सभी बल्लेबाजों के लिए परेशानी बनी हुई है। 23 साल की सोफी इंग्लैंड के लिए 193 विकेट ले चुकी हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी हर फॉर्मेट में शानदार है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह 65 पारियों में 89 विकेट ले चुकी हैं। ऐसे में उन पर भी बड़ी बोली लगना तय है।

8. एश्ले गार्डनर

9 of 11
एश्ले गार्डनर - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर 25 साल की उम्र में ही बड़ा नाम बन चुकी हैं और विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उन पर बड़ा दांव लगना तय है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 1500 से ज्यादा रन बना चुकी हैं, इनमें से 1069 रन टी20 फॉर्मेट में आए हैं। इसके अलावा वह गेंद के साथ भी देश के लिए 100 से ज्यादा विकेट ले चुकी हैं। टी20 में उन्होंने 48 विकेट लिए हैं। नीलामी में कई टीमें उन पर मोटी रकम खर्च कर सकती हैं।

9. हीली मैथ्यूज

10 of 11
हीली मैथ्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज की यह ऑलराउंडर गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने में सक्षम है। वह अपने देश के लिए चार शतक लगा चुकी हैं। वनडे में उनके नाम 1915 और टी20 में 1493 रन हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 89 और टी20 में 74 विकेट लिए हैं। ऐसे में वह किसी भी टीम के लिए बहुत उपयोगी हो सकती हैं। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। इस वजह से कई टीमें उन पर दिल खोलकर पैसे लुटा सकती हैं।
विज्ञापन

10. एलिसी पेरी

11 of 11
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की एलिसी पेरी भी नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे बटोरने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहेंगी। इस अनुभवी खिलाड़ी ने टी20 में 1486 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 112.41 का रहा है। वहीं, गेंद के साथ वह टी20 में 117 विकेट ले चुकी हैं। उनका इकोनॉमी रेट 5.85 का रहा है। इसके अलावा वनडे में भी उनके नाम 156 विकेट और 3359 रन हैं। ऐसे में पेरी पर बड़ा दांव लगना तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें