प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान अपना जलवा दिखाएगा। वहीं, भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक का आयोजन आज से इंदौर में किया जाएगा। साथ ही उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की ओर से भेजे गए नामों को मंजूरी देने में केंद्र की तरफ से कथित देरी के मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...