फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में, अब एक स्थान के लिए तीन दावेदार; जानें पूरा समीकरण

Sun, 19 Mar 2023 07:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, शीर्ष पर रहने वाली टीम को बड़ा फायदा होगा। वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में शीर्ष पर रहने वाली टीम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
एलिसा हीली, स्मृति मंधाना और स्नेह राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में लीग मुकाबले अब समाप्त होने वाले हैं। तीन टीमों के दो-दो मैच शेष हैं तो दो के एक-एक मुकाबले बाकी हैं। प्लेऑफ में पांच में से सिर्फ तीन टीमें ही जाएंगी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। अब एक स्थान के लिए तीन दावेदार हैं। यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के पास अभी भी मौका है।
विज्ञापन

2 of 7
मेग लैनिंग और स्नेह राणा - फोटो : WPL
टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, शीर्ष पर रहने वाली टीम को बड़ा फायदा होगा। वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में शीर्ष पर रहने वाली टीम के खिलाफ खेलेगी।

हम आपको बता रहे हैं कि किस टीम के लिए अब क्या हैं समीकरण...
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

3 of 7
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। छह मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक आगे है। दिल्ली के इतने ही मैचों में आठ अंक हैं। अगर मुंबई दोनों मैचों में जीतती है तो उसके 14 अंक होंगे। वहीं, दिल्ली अगर दोनों जीतती है तो उसके 12 अंक होंगे। मजेदार बात यह है कि दोनों टीमों के बीच भी मुकाबला होना है। ऐसे में अगर दिल्ली जीतती है तो मुंबई के ऊपर दबाव बढ़ जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के शीर्ष पर रहने की ज्यादा उम्मीदें हैं।

दिल्ली कैपिटल्स

4 of 7
शेफाली वर्मा और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग - फोटो : WPL
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके छह मैचों में आठ अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने चार में जीत हासिल की है और दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अगर वह दोनों मैचों में जीतती है तो उसके 12 अंक होंगे। शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीदें तो बनी रहेंगी, लेकिन मुंबई इंडियंस के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स

5 of 7
यूपी वॉरियर्स की टीम - फोटो : WPL
एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स की टीम को अभी दो मैच खेलने हैं। उसके छह मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक है। अगर टीम बाकी बचे दो में से एक भी मैच जीत लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। उसके सामने सीधा समीकरण है कि वह गुजरात जाएंट्स या दिल्ली कैपिटल्स में से किसी एक को जरूर हराए।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

6 of 7
सोफी डिवाइन और आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना - फोटो : WPL
शुरुआती पांच मैचों में हार के बाद इस आरसीबी की टीम ने वापसी की है। स्मृति मंधाना की आरसीबी ने पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है। उसके सात मुकाबलों में चार अंक हैं। आरसीबी को एक ही मैच अब खेलना है। अगर उसे अगले दौर में पहुंचना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। मुंबई पर जीत के बाद उसके छह अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह यूपी के बराबर पहुंच जाएगा। आरसीबी को यह दुआ भी करनी होगी कि यूपी वॉरियर्स की टीम दोनों मैचों में हार जाए। इससे वह बेहतर नेट रनरेट से आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गुजरात जाएंट्स

7 of 7
गुजरात की टीम - फोटो : WPL/BCCI
गुजरात जाएंट्स की टीम के सात मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। उसके सामने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसा ही समीकरण है। उसे अपने अंतिम मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा यह भी दुआ करनी होगी यूपी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार जाए। वहीं, आरसीबी को मुंबई हरा दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next