IND vs AUS: भारत की वनडे में 'सबसे बड़ी' हार, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत; 37 ओवर में समाप्त हुआ दूसरा मैच
Sun, 19 Mar 2023 06:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
सार
India vs Australia 2nd ODI Highlights 2023: कंगारू टीम ने भारतीय पारी को 26 ओवर में 117 रनों पर समेट दिया। जवाब में उसने 11 ओवर में ही 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया
ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम ने भारतीय पारी को 26 ओवर में 117 रनों पर समेट दिया। जवाब में उसने 11 ओवर में ही 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। 50-50 ओवरों का यह वनडे मैच कुल 37 ओवर में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी कर ली। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत लिया है और चेन्नई में 22 मार्च को होने वाला तीसरा मैच एक तरह से फाइनल होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास
2 of 8
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की वनडे में यह गेंद शेष रहने के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने पारी में 234 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में ऐसा किया था। तब उसने 212 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को हराया था। इसके अलावा भारत के खिलाफ किसी टीम ने सबसे कम ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में 14.4 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर भारत को 2019 में हराया था।
विज्ञापन
3 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
भारत के खिलाफ गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत
टीम
गेंद शेष
जगह
साल
ऑस्ट्रेलिया
234
विशाखापट्टनम
2023
न्यूजीलैंड
212
हैमिल्टन
2019
श्रीलंका
209
दांबुला
2010
श्रीलंका
181
हंबनटोटा
2012
श्रीलंका
176
धर्मशाला
2017
पावरप्ले में भारत के पांच विकेट गिरे
4 of 8
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम इस मैच में भी फेल रहा। पावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। स्टार्क ने कहर बरपाते हुए पहले ही ओवर में शुभमन गिल को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। शुभमन ठीक उसी तरह आउट हुए, जैसे वह पिछले मैच में हुए थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार को स्टार्क ने फिर बनाया शिकार
5 of 8
सूर्यकुमार यादव को स्टार्क ने किया आउट
- फोटो : BCCI
इसके बाद पारी के पांचवें ओवर में स्टार्क ने कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने रोहित को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। रोहित 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सूर्या ठीक उसी प्रकार आउट हुए, जैसे वह पिछले मैच में आउट हुए थे। सूर्या लगातार दूसरे वनडे में खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
राहुल और हार्दिक भी फेल
6 of 8
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : BCCI
मिचेल स्टार्क का अगला शिकार केएल राहुल बने। राहुल 12 गेंदों में नौ रन बना सके। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला। स्टार्क ने राहुल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शॉन एबॉट ने भारत को पांचवां झटका दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। हार्दिक एक रन बना सके। स्मिथ ने हवा में डाइव मारते हुए कैच पकड़ा। 16वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा। विराट कोहली 35 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
विज्ञापन
स्टार्क ने समेटी टीम इंडिया की पारी
7 of 8
मिचेल स्टार्क
- फोटो : BCCI
91 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। नाथन एलिस ने रवींद्र जडेजा को कैरी के हाथों कैच कराया। वह 39 गेंदों में 16 रन बना सके। 103 के स्कोर पर भारत को दो और झटके लगे। सीन एबॉट ने ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव को हेड के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में चार रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर मोहम्मद शमी को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। शमी खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने सिराज को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी को 117 रन पर समेट दिया।
मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत की। दोनों ने जल्दी से मैच को समाप्त कर दिया। मार्श ने 36 गेंद पर 66 और ट्रेविस हेड 30 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। हेड ने 10 चौके जड़े।