फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की पहली हार, अंक तालिका में न्यूजीलैंड को जबरदस्त फायदा

Mon, 24 Feb 2020 07:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
नंबर वन टेस्ट टीम भारत को न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट में 10 विकेट से हराया है। भारतीय टीम की टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली हार है। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ मिली इस जीत से कुल 60 अंक हासिल किए हैं। इस जीत के साथ ही उसने चैंपियनशिप टेबल में अपने स्थान में सुधार किया है। हार के बावजूद भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिला है।  
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार सात मैच जीतने के बाद भारत का विजयी रथ न्यूजीलैंड के खिलाफ थम गया। भारत ने वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में 165 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में वह 191 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाते हुए 183 रन की अहम बढ़त बनाई थी। भारत ने चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम के सामने महज नौ रन का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
icc - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ मिली इस जीत से न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। कीवी टीम 120 अंक के साथ अब पांचवें नंबर पर आ गई है। इससे पहले वह 60 अंकों के साथ श्रीलंका के नीचे छठे नंबर पर था। अब वह टॉप-5 में पहुंच गई है।

4 of 6
ICC - फोटो : social Media
इस समय विराट सेना टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर है। भारत ने कुल आठ मैच खेले हैं जिसमें से उसे सात मुकाबले में जीत हासिल हुई। इस तरह से भारत के कुल 360 अंक हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसने 10 मैच खेलकर सात जीत हासिल किए हैं। तीसरा स्थान इंग्लैंड की टीम को हासिल है जिनके नाम 9 टेस्ट में से पांच जीत है।
विज्ञापन

5 of 6
आईसीसी
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की टॉप पांच टीमें
 
टीम  मैच  जीत  हार  ड्रॉ  टोटल अंक
भारत  8   7  0  0  360
ऑस्ट्रेलिया  10  7  2  1  216
इंग्लैंड  9  5  3  1  146
पाकिस्तान  5  2  1  2  140
न्यूजीलैंड  6  2  4  0  120
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ICC - फोटो : ICC

अंको का गणित

कितने मैचों की सीरीज  

 एक मैच जीत के लिए अंक

 टाई के लिए अंक

   ड्रॉ के लिए अंक 

  हार के लिए अंक

2

60

30

20

0

 3    

40  

 20  

 13  

 0

4  

 30    

15  

 10

0

5

24

12

8

0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें