अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ट्रंप के साथ इस दौरे पर उनकी पत्नी और अमेरिकी की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी आ रही हैं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप भी इस दौरे पर आ रही हैं।
वहीं, इवांका ट्रंप ने भारत दौरे पर आने से पहले ट्वीट कर दोनों देशों की दोस्ती को गहरी दोस्ती करार दिया है। इवांका ने ट्वीट किया, 'हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरियल समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात होने के दो साल बाद मुझे अमेरिका के राष्ट्रपति और अमेरिका की प्रथम महिला के साथ भारत आने का मौका मिल रहा है। यह दौरा दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच भव्य दोस्ती को मजबूत करेगा।