फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को लगातार 7वीं बार हराकर भारत ने अंक तालिका में किया उलटफेर, हुआ बड़ा फायदा

Mon, 17 Jun 2019 11:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
team india
रविवार को एक बार फिर से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया। अहम मुकाबले में 89 रनों के विशाल अंतर से हराकर भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास में 7वीं बार जीत दर्ज की।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में बड़ी बढ़त बना ली है।

इस जबरदस्त मुकाबले के बाद आईए नजर डालते हैं वर्ल्ड कप के अंक तालिका पर और जानते हैं कौन सी टीम किस स्थान पर है।


 
विज्ञापन

2 of 7
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में पहले स्थान पर फिलहाल आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूद है। उसने खेले गए 5 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है वहीं उसे एक मैच में भारत के हाथों हार मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अंकों और +0.812 की रन रेट के साथ टॉप पर काबीज है।
विज्ञापन

3 of 7
न्यूजीलैंड - फोटो : social media
दूसरे स्थान पर केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने पकड़ बनाई हुई है। कीवी टीम 4 मुकाबले खेलने के बाद तीन जीत और एक मैच के रद्द होने के बाद अभी 7 अंकों और +2.163 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने एक स्थान की बढ़त बनाते हुए तीसरे स्थान पर वापसी कर ली है। विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने 3 में जीत दर्ज की है और न्यूजीलैंड के साथ एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इस हिसाब से टीम इंडिया 7 अंकों और +1.029 के शानदार रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

5 of 7
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : pti
वहीं इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड 4 मैच खेलकर 3 जीत और एक हार के बाद +1.557 के रन रेट और 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन

6 of 7
pakistan cricket Team - फोटो : social Media
इसके अलावा अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो वो 5 मैचों के बाद 1 जीत, 3 हार और 1 मैच के बेनतीजा रहने की वजह से 3 अंकों और -1.933 की कमजोर रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
icc world cup
हालांकि अभी वर्ल्ड कप में बहुत सारे मुकाबले होने बाकी हैं और आने वाले समय में अंक तालिका में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
 
क्रमांक टीम खेले  जीत हारे बेनतीजा रन रेट  अंक
1.  ऑस्ट्रेलिया 5 4 1 0 +0.812 8
2. न्यूजीलैंड 4 3 0 1 +2.163 7
3. इंडिया 4 3 0 1 +1.029 7
4. इंग्लैंड 4 3 1 0 +1.557 6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें