फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर टीम इंडिया की 'विराट' जीत का देश-विदेश में मना जश्न, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Jun 2019 10:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वर्ल्ड कप में 22वां मुकाबला खेला गया। भारत-पाकिस्तान के इस अहम मुकाबले में भारत ने विशाल जीत दर्ज की। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए मुकाबले में भारत ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पाकिस्तान को वर्ल्ड कप इतिहास में 7 वीं बार हराया।

विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया के जबरदस्त प्रदर्शन और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद देश भर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं देश की खुशी और मिजाज को।


 
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ANI
क्रिकेट के फैंस ने देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर इकठ्ठा होकर तिरंगा और ढोल-नगाड़ों के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

3 of 6
इंडिया-पाक - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के इंदौर में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लिए हुए जमकर डांस किया और जीत का जश्न मनाया।

4 of 6
इंडिया v पाक - फोटो : ANI
भारत-पकिस्तान मैच का गवाह बने भारतीय समर्थकों ने मैच के बाद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम के बाहर जमा होकर टीम के जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

5 of 6
इंडिया v पाक - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में क्रिकेट फैंस ने जमकर डांस किया और हाथों में तिरंगा लिए हुए टीम के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडिया -पाक - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के नॉएडा में भी लोगों ने घरों के बाहर निकलकर पटाखे फोड़ते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें