फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी, सचिन-गांगुली को छोड़ा पीछे

Sun, 16 Jun 2019 07:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
विश्व कप में भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन बनाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। टीम इंडिया के रन मशीन कोहली ने 57 रन बनाकर विश्व के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन जड़ते ही वनडे अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 11 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले कोहली भारत के तीसरे खिलाड़ी बने।
 
विज्ञापन

2 of 4
Virat Kohli - फोटो : social Media
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है। सचिन ने ये कीर्तिमान 276 वनडे पारियों में बनाया था, जबकि कोहली ने 222 वनडे पारियों में 11 हजार रन के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
वनडे में 11 हजार रन बनाने का कारनामा करने वाले विराट तीसरे भारतीय और नौवें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर बने। सचिन के अलावा सौरव गांगुली दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने 288 पारियों में 11 हजार रन बनाए थे। हालांकि, इससे पहले कप्तान कोहली के नाम पर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम है।

 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : file
आपको मालूम हो कि विराट शतक के मामले में भी सचिन के करीब पहुंच रहे हैं। वनडे में विराट ने अबतक 41 शतक जड़े हैं। वहीं सचिन के नाम 51 शतक दर्ज है। कोहली ने सचिन के 10 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। विराट ने 205 वनडे परियों में 10 हजार रन पूरे किए थे, जबकी सचिन 259 पारियां खेलकर 10 हजार कन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें