फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा बने रिकॉर्डबुक के शहंशाह, पाकिस्तान के खिलाफ ठोका करियर का 24वां शतक

Sun, 16 Jun 2019 05:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : social media
टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाई। इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में ...
विज्ञापन

2 of 10
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 23.5 ओवर में टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। वह 78 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 136 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन

3 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : social media
इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने भी ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 85 गेंदों में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 29.6 ओवर में शादाब खान की गंद पर एक रन लेते हुए अपने वन-डे करियर का 24वां शतक लगाया।

4 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस शतक के साथ रोहित शर्मा भारत की तरफ से आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2015 में एडिलेड में शतक जमाया था।
विज्ञापन

5 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
वहीं, इंग्लैंड में शतक लगाने के मामले रोहित शर्मा (चार शतक) दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चार शतकों की बराबरी की। इसके अलावा तीसरे नंबर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (तीन शतक) हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
rohit sharma - फोटो : file photo
इसके अलावा हिटमैन रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने इंग्लैंड में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले सौरव गांगुली (17) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह अब भारत की ओर से इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 10
रोहित शर्मा
रोहित ने इस मैच में जैसे ही अपना पहला छक्का लगाया, वे भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। यह उनका 356 वां छक्का था और वे महेंद्र सिंह धोनी (355 छक्के) से आगे निकल गए।

8 of 10
रोहित शर्मा और केएल राहुल (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया। रोहित-राहुल की जोड़ी ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (136) की।

9 of 10
रोहित शर्मा
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने के मामले में रोहित शर्मा (140 रन) दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड्स (143* रन ), जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर (131* रन) हैं।
विज्ञापन

10 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने 85 गेदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले सहवाग ने बरमुंडा के खिलाफ 2007 में 81 गेंदों में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें