फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन क्रिकेटर्स के डर से कभी थर्राते थे विपक्षी, आज टीम इंडिया के लिए विश्व कप 2019 खेलना हुआ मुश्किल

Mon, 15 Oct 2018 05:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरा विश्व कप 2019 के लिहाज से टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्व होगा। विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर अटकलों का बाजार अभी से काफी गर्म हो चुका है। आइए जानते हैं टीम इंडिया के कौन से स्टार खिलाड़ी आगामी विश्व कप से नदारद हो सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

2 of 6
श्रेयस अय्यर
6 वनडे मैचों में 42 की औसत से 210 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को पहले विश्व कप में टीम इंडिया का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन कम अनुभव के कारण अब सिलेक्टर को मिडल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। विश्व कप में श्रेयस अय्यर की जगह मनीष पांडे को फिनिशर के रूप में जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन

सुरेश रैना

3 of 6
सुरेश रैना
द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में वापसी करने वाले रैना भी विश्व कप की रेस से बाहर हो सकते हैं। उनके स्थान पर अंबाति रायुडू ने जिस तरह खुद को साबित किया है, इससे रैना को स्क्वाड में जगह मिलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

अजिंक्य रहाणे

4 of 6
रहाणे
टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय  लगातार टीम के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन द. अफ्रीका और इंग्लैंडे के विरुद्ध लिमिटेड ओवर्स के आधार पर रहाण को भी टीम में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। द. अफ्रीका में भी रहाणे सभी वन-डे मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।
विज्ञापन

उमेश यादव

5 of 6
उमेश यादव
भुवनेश्वर कुमार-जसप्रीत बुमराह के लिमिटेड ओवर्स में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उमेश यादव को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। दूसरा टीम सिलेक्टर अब दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर के रूप में भी तीसरा फास्ट अटैक विकल्प खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सिंह

6 of 6
युवराज सिंह
विश्वकप 2011 और टी-20 विश्वकप 2007 के हीरो युवराज सिंह से भी फैंस को उम्मीद थी कि वह एक बार फिर टीम में वापसी करेंगे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें