फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगे ये 11 धुरंधर, ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग XI

Tue, 09 Jul 2019 06:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। विश्व कप के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड की टीम 2015 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को पटखनी दी थी। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रही है। आठ में से सात मुकाबले जीतकर वह अंकतालिका के शीर्ष पर काबिज है।

ऐसे में टीम इंडिया के पास वो मजबूती है और जबरदस्त खिलाड़ी हैं, जो न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफीइनल में धूल चटाकर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा सकते हैं। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपने इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है। आइए जानते हैं कीवी टीम के खिलाफ कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग XI...
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media
ओपनर्स

सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी। श्रीलंका के खिलाफ रोहित-राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार 189 रन साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने जबरदस्त शतक जड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों की जोड़ी से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उप-कप्तान रोहित शर्मा 647 रन के साथ इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

जीत की लय के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मध्यक्रम अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तान कोहली के लिए भी यह विश्व कप अच्छा रहा है, हालांकि उनके स्तर के हिसाब से इतना बेहतरीन नहीं रहा और उनके नाम पांच अर्द्धशतक के साथ 441 रन बनाए हैं। वहीं, नंबर चार पर ऋषभ खेलते हुए नजर आएंगे। पांचवें क्रम पर कौन सा खिलाड़ी खेलेगा, यह देखने वाली बात होगी।

4 of 6
MS Dhoni - फोटो : Social Media

विकेटकीपर/ऑलराउंडर 

विकेटकीपिंग की भूमिका में खुद एमएस धोनी रहेंगे। ऑलराउंडर के रुप में फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के अलावा रविंद्र जडेजा व केदार जाधव में किसी एक को मौका मिल सकता है। श्रीलंका के खिलाफ जडेजा के प्रदर्शन को देखते हुए हो सकता है कि उन्हें ही मौका मिले। 

विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

गेंदबाजी 

टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन के साथ मैदान पर उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण को मोहम्मद शमी का पूरा सहयोग मिला है। भुवनेश्वर कुमार भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रह सकते हैं। वैसे अगर विराट को शमी या भुवी में से किसी एक को चुनना होगा तो वह हालिया फॉर्म को देखते हुए शमी पर ही दांव लगाना पसंद करेंगे। वहीं, स्पिन का जिम्मा युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगा। कुलदीप यादव के खेलने की उम्मीद न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया की प्लेइंग XI न्यूजीलैंड के खिलाफ

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत,एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें