विश्व कप में टीम इंडिया अपना सातवां मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से एजबेस्टन के मैदान पर खेलने उतरी है। कप्तान कोहली ने इस मैच में एक बदलाव किया है। ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह युवा ऋषभ पंत को मौका मिला है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया अपने इन 11 खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड को मात देकर, अंतिम चार जगह बनाने के लिए उतरी है। आइए जानते हैं कौन हैं वो 11 खिलाड़ी, जिन्हें अंतिम 11 में जगह मिली है।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास
- फोटो : social Media
ओपनर्स
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों है। दोनों आज इंग्लैंड द्वारा खड़े किए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरेगें। टीम को रोहित से आज बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
3 of 7
ऋषभ पंत-विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत को मौका मिला है। आज के मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरे।
4 of 7
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
विकेटकीपर
एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की कमान होगी। धोनी से आज भी टीम उम्मीद करेगी, उनका बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ चले। धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण 56 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
5 of 7
केदार जाधव
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर
यहां टीम मैनेजमेंट ने कोई बदलाव नहीं किया है। हार्दिक के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव भी मैदान पर उतरे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी टीम इंडिया की आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ इंग्लिश टीम के खिलाफ उतरी है। मतलब चोटिल होकर फिट हुए भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं मिल पाई है।