फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: ये 5 जांबाज वसूलेंगे अंग्रेजों से दोगुना लगान, जानिए इनकी ताकत और कमजोरी

Sun, 30 Jun 2019 03:23 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली-एम एस धोनी - फोटो : social Media
विश्व कप में टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अपने अपने अजेय अभियान को बरकरार रखने उतर चुकी है। टूर्नामेंट में अपनी छठवी जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम अंतिम चार में जगह कब्जा कर लेगी और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बनेगी। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर टीम को विजयी बनाने का दारोमदार होगा, क्या है उनकी मजबूती और कमजोरी और कैसा रहा है उनका अबतक विश्व कप में प्रदर्शन।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से रन भी निकल रहे हैं। अब तक वह विश्व में लगातार रिकॉर्ड चार अर्धशतक लगा चुके हैं। क्रीज पर जमकर खेल भी रहे हैं, लेकिन विराट अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े रन में नहीं तब्दील कर पा रहे हैं। विराट जैसे खिलाड़ी के बल्ले से अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं निकला है। विराट का प्रदर्शन ठीक है, लेकिन वह अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
रोहित शर्मा विश्व कप में बेहतरीन लय में अभी तक नजर आए हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया हैं, लेकिन पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। रोहित अहम मौकों पर अपना विकेट गंवा दे रहे हैं। जब विपक्षी टीम पर दबाव बनना शुरू होता है तो उसी वक्त रोहित गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक आते हैं।

4 of 6
एम एस धोनी - फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
एमएस धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका अनुभव टीम को हर वक्त काम आता है। धोनी नंबर चार से लेकर सात तक कहीं भी बैटिंग कर सकते हैं। खासकर ऐसे मौके पर धोनी अपने रंग में नजर आते हैं, जब टीम मंझधार में फंसी होती है। लगातार गिरते विकटों पर धोनी एक छोर को संभाल कर मजबूती से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। धोनी स्पिनर्स के खिलाफ कमजोर नजर आते हैं। उनका स्ट्राइक रेट स्पिन के खिलाफ बेहद लचर है।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की आक्रमण की धुरी हैं। नई गेंद के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी विकेट लेने में कामयाब दिख रहे हैं। बुमराह डेथ ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल हो रहे हैं। बुमराह की कमजोरी खोजने से नहीं मिल रही, शायद यही कारण है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कामयाब नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
शुरुआती मुकाबलों में टीम में जगह न मिलने के बावजूद शमी ने संयम नहीं खोया। मौका मिलते ही उन्होंने भारतीय टीम के पांचवें और अपने पहले मैच में ही गदर मचा दिया। हैट्रिक समेत अफगानिस्तान के खिलाफ चार विकेट लिए। सीम, स्विंग और पेस का अद्भुत मिश्रण करने वाले शमी के खेल में कोई भी कमी दिखती नजर नहीं आ रही, लेकिन भुवी के फिट होने के बाद अब विराट के सामने टीम चयन का धर्म संकट भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें