फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: हो गया एलान, विश्व कप में चोटिल धवन की जगह लेंगे ऋषभ पंत

Wed, 12 Jun 2019 01:46 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल ओपनर शिखर धवन के विकल्प के तौर इंग्लैंड जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। बीसीसीआई ने बुधवार को ये एलान कर दिया कि ऋषभ पंत ही चोटिल धवन की जहग पर इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। जबतक शिखर धवन खेलने के लिए फिट नहीं हो जाते, पंत टीम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
रिषभ पंत (फाइल फोटो)
बीसीसीआई ने पुष्टी कर दी कि ऋषभ पंत नॉटिघंम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकि वह तब तक अंतिम 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जबतक शिखर विश्व कप से बाहर न हो जाए। 

विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत
धवन के विकल्प के रूप में किस खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजा जा रहा है इस बारे में बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर आज घोषणा कर दी। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को इंग्लैंड भेज रहा है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निरीक्षण में हैं। टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में बने रहेंगे और उनकी चोट की निगरानी की जाएगी।'

4 of 6
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
अंगुठे में चोट के चलते शिखर धवन 3 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में गुरुवार, 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच में भी धवन टीम से बाहर रहेंगें।

 
विज्ञापन

5 of 6
KL Rahul - फोटो : social Media
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद नंबर तीन कप्तान विराट कोहली खुद आएंगे। वहीं, नंबर चार पर बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक या विजय शंकर में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले ओपनर शिखर धवन इस मैच में चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद उनके हाथ में लगी थी जिसके बाद उनका मैदान पर इलाज हुआ था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए वनडे में 17वां शतक ठोका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें