फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम की बालकनी से रवि शास्त्री ने लहराई धोनी की जर्सी, खुशी से झूम उठे हिंदुस्तानी

Fri, 14 Jun 2019 05:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवि शास्त्री - फोटो : social Media
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जाने वाला विश्व कप का 18वां मुकाबला बारिश से धुल गया। मैच नहीं होने की वजह से स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दर्शकों के चेहरे पर मायूसी छाई गई और वो निराश होकर मैदान से लौटने लगे। इस बीच टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम की बालकनी से कुछ ऐसा किया, जिससे दर्शकों के चहरे पर थोड़ी सी मुस्कुराहट लौट आई।
विज्ञापन

2 of 4
रवि शास्त्री - फोटो : social Media
दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में लगातार बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका और मैच को रद्द करना पड़ा। इस बीच दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। तभी भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सात नंबर वाली जर्सी दिखाकर फैंस का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की बालकनी में ही खड़े रहे। मैदान गीला होने की वजह से वो बाहर नहीं आ सके। बाद में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने कहा कि बारिश के कारण मैदान स्केटिंग रिंग बन गया था। इससे खिलाड़ी चोटिल हो सकते थे।  
विज्ञापन

4 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम में सोते हुए नजर आए। साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी उनके साथ दिखे। बारिश की वजह से कोई भी खिलाड़ी मैदान पर नहीं आ सका, जिससे फैंस को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें